स्पोर्ट्स

ASIAD: भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में तीरंदाजी का दूसरा सिल्वर मेडल जीता, फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारे

Asian Games 2026, India Men Recurve Team Win Archery Gold Medal: भारत के तीरंदाजों ने एशियन गेम्स 2026 में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए हैं और इसी कड़ी में अब भारत की पुरुष रिकर्व टीम मैदान पर उतरी लेकिन रिकर्व फाइनल इवेंट में वे दक्षिण कोरिया से हार गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। ये एशियन गेम्स 2026 तीरंदाजी में भारत का 25वां सिल्वर मेडल साबित हुआ।

Image

भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर मेडल (X/Archeryassociationofindia)

Asian Games 2026, India Wins 5th Gold Medal In Archery: एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के रिकर्व टीम इवेंट फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से हुआ। इसमें भारत की तरफ से धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे की तिकड़ी सेमीफ़ाइनल में ईरान का हराने के बाद उतरी थी। फाइनल मुकाबले में भारत पर दक्षिण कोरियाई टीम भारी पड़ी और भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। ये भारतीय तीरंदाजी दल का एशियन गेम्स 2026 में दूसरा सिल्वर मेडल था।

फाइनल के पहले सेट में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। कोरियाई टीम ने 56 स्कोर कर दिया था। अंत में धीरज को टाई कराने के लिए 8 और जीत के लिए 9 स्कोर करना था। धीरज ने 8 स्कोर किया और ये सेट 56-56 से टाई रहा। मैच 1-1 की बराबरी पर।

दूसरे सेट में भारतीय तीरंदाज अंतिम समय में चूकते नजर आए। दक्षिण कोरिया ने 57 स्कोर किया था लेकिन भारत 50 तक ही पहुंचा। कोरियाई टीम ने 57-50 से ये सेट जीता और दो सेट के बाद दक्षिण कोरिया 3-1 से आगे था। अगर तीसरे सेट में दक्षिण कोरिया जीतता तो वो मैच जीत लेता, भारत टाई कराता तो मैच में बना रहता।

तीसरे सेट में भारत और दक्षिण कोरिया पहली बारी में 28-28 की बराबरी पर रहे। फिर दूसरी बारी में भारत ने अपना स्कोर 54 के साथ अंत किया। अब दक्षिण कोरिया को टाई के लिए 26 और जीत के लिए 27 की जरूरत थी। ली वूसियोक ने 10 स्कोर किया, किम जे डियोक ने 9 किया। अब अंतिम तीरंदाज किम वूजिन अगर 8 स्कोर कर देते तो वो मैच जीत जाते और उन्होंने 9 स्कोर करके गोल्ड मेडल अपनी टीम को जिता दिया। भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

सेमीफाइनल में ईरान के खिलाफ किया था जबरदस्त प्रदर्शन

नीरज ने इस सेमीफ़ाइनल के पहले सेट की शुरुआत की और उन्हें 9 अंक मिले। इसके बाद यशदीप ने 10 अंक हासिल किए, और धीरज ने भी 10 अंक बनाए! भारत के लिए अच्छी शुरुआत रही, पहले सेट के पहले हाफ़ में 30 में से 29 अंक मिले। अब ईरान की बारी आई। शुरुआत 9 अंक से हुई, फिर एक और 9, और फिर एक और 9। अब उनके 27 अंक हैं और वे भारत से 2 अंक पीछे थे। अब फिर से भारत की बारी थी, और नीरज ने शुरुआत की। उन्होंने फिर से 9 अंक हासिल किए। यशदीप को फिर से 10 अंक मिले! और धीरज को भी 10 अंक मिले।

इसके साथ ही भारत ने पहला सेट जीत लिया, ईरान अब उन्हें पीछे नहीं छोड़ सकता। भारत का स्कोर 58 रहा। ईरान का स्कोर 53 रहा और भारत इस मैच में 2-0 से आगे था। इसके बाद भारत ने दूसरे सेट में भी शानदार प्रदर्शन किया और दूसरा सेट 56-53 से जीतकर 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे सेट के अंत में ईरान के 55 अंक हो चुके थे और भारत को जीत के लिए 27 चाहिए थे। आखिरी वार में नीरज ने 10 और यशदीप ने 9 स्कोर किया। अब धीरज को टाई करने के लिए 8 चाहिए थे लेकिन उन्होंने 9 स्कोर किया जिससे भारत ने तीसरा सेट 56-55 से जीता और मैच 6-0 से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

एशियन गेम्स 2026ः तीरंदाजी में भारत को मिले कितने मेडल?

चिकिथा तनिपर्थी / ज्योति सुरेखा वेन्नम / पृथिका प्रदीप- महिला कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल

चिकिथा तनिपर्थी / साहिल जाधव- मिश्रित कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल

साहिल जाधव / गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु / कुशल दलाल- पुरुष कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल

अंकिता भकत / कीर्ति / कुमकुम- महिला रिकर्व टीम गोल्ड मेडल

कुमकुम / धीरज- मिक्स्ड टीम सिल्वर मेडल

धीरज बोम्मादेवरा / नीरज चौहान / यशदीप भोगे- पुरुषों का रिकर्व टीम सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स में अब तक भारत के मेडल

भारत ने अब तक 71 मेडल जीते हैं (12 गोल्ड, 25 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article