स्पोर्ट्स

Asia Mixed Team Championship 2025: भारत को कड़े मुकाबले के बाद मिली शिकस्त, इस देश ने नजदीकी मुकाबले में दी पटखनी

Asia Mixed Team Championship 2025: बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 में भारत को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना। टूर्नामेंट में दूसरे ग्रुप मुकाबले में भारत को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था।

Image

गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली। (फोटो- Doordarshan Sports X)

Photo : Twitter

Asia Mixed Team Championship 2025: पुरुष एकल खिलाड़ी सतीश कुमार करुणाकरण और गायत्री गोपीचंद तथा ट्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी ने दो मैच पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टीम को दौड़ में बनाए रखा, लेकिन यह काफी नहीं था और भारत गुरुवार को चीन के किंगदाओ में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 में अपने दूसरे ग्रुप डी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 2-3 से हार गया।

पहले ही नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत और दक्षिण कोरिया ने ग्रुप विजेता का निर्धारण करने के लिए मुकाबला किया। भारत के लिए यह एक आदर्श शुरुआत नहीं थी क्योंकि ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी और महिला एकल खिलाड़ी मालविका बंसोड़ अपने-अपने मैच हार गए। राष्ट्रीय खेलों के दोहरे स्वर्ण पदक विजेता सतीश ने चो जियोनीओप को 17-21, 21-18, 21-19 से हराकर भारत को मुकाबले में वापस ला दिया। गायत्री और ट्रीसा की विश्व की नौवें नंबर की जोड़ी ने फिर किम मिन जी और किम यू जंग को 19-21, 21-16, 21-11 से हराकर स्कोर 2-2 कर दिया और भारत की जीत की उम्मीद जगाई।

भारत ने एक बार फिर अपने पुरुष युगल संयोजन में बदलाव किया, इस बार जिन योंग और ना सुंग सेंग के खिलाफ एमआर अर्जुन के साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मैदान में उतारा। सात्विक और अर्जुन शुरुआती गेम में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी और अंततः 25-23 से हार गए।

परिणाम: भारत दक्षिण कोरिया से 2-3 से हार गया (ध्रुव कपिला/तनिषा क्रैस्टो की डोंग जू/जियोंग ना यून से 21-11, 12-21, 15-21 से हार गए; मालविका बंसोड़ सिम यू जिन से 9-21, 10-21 से हार गई; सतीश करुणाकरण ने चो जियोनीओप को 17-21, 21-18, 21-19 से हराया; गायत्री गोपीचंद/ट्रीसा जॉली ने किम मिन जी/किम यू जंग को 19-21, 21-16, 21-11 से हराया; एमआर अर्जुन/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी जिन योंग/ना सुंग सेउंग से 14-21, 23-25 से हार गए)

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article