लाइफस्टाइल

नीता अंबानी ने पहनी खास तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी, जानें क्या होती है तंचोई बुनाई, इसकी कीमत कितनी होती है

नीता अंबानी की गुलाबी तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी काफी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं तंचोई सिल्क क्या होती है, इसे बनाने में कितना समय लगता है और इसकी कीमत किस बात पर तय होती है।

Image

Nita Ambani Tanchoi Banarasi silk saree

हाल ही में नीता अंबानी ने हल्के गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी (Tanchoi Banarasi Silk Saree ) पहनकर एक बार फिर पारंपरिक भारतीय बुनाई की खूबसूरती को सामने रखा। तस्वीर में उनका लुक बेहद सादगी भरा, शालीन और क्लासी नजर आता है। हल्का मेकअप, छोटी से बिंदी, सलीके से बंधा जूड़ा और सिंपल जूलरी के साथ यह साड़ी पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा बन गई। इस तरह की साड़ी सिर्फ पहनने के लिए नहीं होती, बल्कि इसके पीछे महीनों की मेहनत और बुनकरों की कला छिपी होती है। अगर आप भी बनारसी साड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि तंचोई बुनाई आखिर क्या होती है और इसे इतना खास क्यों माना जाता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - साली की शादी में घाघरा पहन आए जीजा आदित्य?

नीता अंबानी ने ब्लश पिंक यानी हल्के गुलाबी रंग की तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी पहनी है। पूरी साड़ी पर फूलों का खूबसूरत डिजाइन बुना हुआ नजर आता है। गुलाबी रंग के साथ हल्के सुनहरे और ऑफ-व्हाइट धागों का मेल इसे बेहद आकर्षक बना रहा है। इसकी चमक बहुत तेज नहीं, बल्कि हल्की और शाही दिखाई देती है, जो तंचोई बुनाई की खास पहचान मानी जाती है।

क्या होती है तंचोई बुनाई?

तंचोई बनारसी सिल्क एक खास तरह की बुनाई है, जिसमें डिजाइन को अलग से कढ़ाई करके नहीं लगाया जाता। फूल, बेल और दूसरे पैटर्न बुनाई के दौरान ही रंग-बिरंगे रेशमी धागों से तैयार किए जाते हैं। इसी वजह से साड़ी दोनों तरफ से लगभग एक जैसी और बेहद साफ फिनिश वाली दिखाई देती है। इसकी मुलायम बनावट और महीन काम इसे दूसरी बनारसी साड़ियों से अलग पहचान देते हैं।

एक साड़ी बनने में लग सकते हैं कई हफ्ते

ऐसी साड़ी मशीन से कुछ घंटों में तैयार नहीं होती। अनुभवी बुनकर कई हफ्तों, और कई बार दो महीने या उससे भी अधिक समय तक मेहनत करके एक तंचोई साड़ी तैयार करते हैं। हर धागा सोच-समझकर बुना जाता है, इसलिए हर साड़ी अपने आप में खास होती है।

कीमत कितनी होती है?

तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी की कीमत उसके रेशम, बुनाई, डिजाइन और हाथ के काम पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर अच्छी क्वालिटी की तंचोई साड़ी 15,000 रुपये से शुरू होकर 50,000 रुपये तक मिल सकती है। वहीं, अगर इसमें बेहद बारीक हाथ की बुनाई, खास डिजाइन या सीमित कलेक्शन हो, तो इसकी कीमत 1 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article