क्रिकेट

अमेरिका-कनाडा बैन, फ्रांस पर भी गिरी गाज; 13 लाख आबादी वाले देश को मिली ICC की सदस्यता

आईसीसी ने एडिनबर्ग में हाल ही में समाप्त हुई अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़े फैसले लिए। इसमें यूएसए क्रिकेट (USAC) और क्रिकेट कनाडा (CC) पर बैन जारी रहेगा। जबकि फ्रांस क्रिकेट को भी नोटिस दिया गया है। वहीं, मॉरीशस को आईसीसी ने एसोसिएट मेंबरशिप दे दी है।

Image

मॉरीशस बना आईसीसी का एसोसिएट सदस्य। फोटो- X हैंडल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने एडिनबर्ग में हाल ही में समाप्त हुई अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़े फैसले लिए। इसमें यूएसए क्रिकेट (USAC) और क्रिकेट कनाडा (CC) पर बैन जारी रहेगा। जबकि फ्रांस क्रिकेट को भी नोटिस दिया गया है। वहीं, मॉरीशस को आईसीसी ने एसोसिएट मेंबरशिप दे दी है। मॉरीशस की एंट्री के साथ, ICC की कुल मेंबरशिप 111 हो गई है, जिसमें 12 फुल मेंबर और 99 एसोसिएट मेंबर शामिल हैं। मॉरीशस की आबादी लगभग 13 लाख है।

आईसीसी ने यूएसए और कनाडा में एसोसिएशन से जुड़ी स्थिति पर भी लंबी चर्चा की, लेकिन आखिर में वर्ल्ड बॉडी के एडमिनिस्ट्रेटर्स ने बैन बरकरा रखने का फैसला किया। USAC की मेंबरशिप बहाल करने पर लंबी चर्चा हुई क्योंकि, LA28 ओलंपिक अमेरिका में ही आयोजित होगा। हालांकि, फैसला टाल दिया गया है। आईसीसी ने USAC के खराब प्रशासनिक ढांचे और नियमों के लगातार उल्लंघन के कारण सितंबर 2025 में सस्पेंड कर दिया था।

MLC में हो सकती है कनाडा की टीम

वहीं, कनाडा का मामला उतना साफ नहीं है। क्रिकेट कनाडा को जून में सस्पेंड किया था। आईसीसी ने कनाडा को कुछ अंदरूनी मामलों को सुलझाने की बात कही थी। ऐसी भी चर्चा है कि USA की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में कनाडा की एक टीम हो सकती है। आईसीसी इसके विस्तार पर भी नजर बनाए हुए है।

WTC में नहीं बढ़ेगी देशों की संख्या

बड़े फैसलों में यह भी रहा कि अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की टीमों संख्या बढ़ाई जाएगी। यानी कि अभी 9 ही टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच खेले जाएंगे। इसकी लिस्ट में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को शामिल करके 12 टीमों तक बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। 8 जुलाई को शुरू हुआ यह सालाना कॉन्फ्रेंस शनिवार (11 जुलाई) को खत्म हुआ।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article