लाइफस्टाइल

आलू की चिप्स तो बहुत खा ली, एक बार ट्राय करें आलू की नूडल्स, देखें घर पर कैसे बनाते हैं

अगर हर बार आलू की चिप्स या फ्रेंच फ्राइज खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आलू की नूडल्स ट्राई करें। इसे घर में आसानी से बना सकते हैं और शाम की चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Image

Potato Noodles Recipe in Hindi

आलू से बनने वाली चीजों की बात हो और चिप्स का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है। लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और अलग बनाना चाहते हैं, तो आलू की नूडल्स जरूर ट्राई करें। देखने में ये बिल्कुल नूडल्स जैसी लगती हैं, लेकिन बनती सिर्फ आलू से हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से हल्की मुलायम ये स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकती है।

अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से ही यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाती है। चाहे शाम की चाय हो, बच्चों का टिफिन या अचानक आए मेहमान, आलू की नूडल्स हर मौके पर बढ़िया विकल्प बन सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

3 बड़े आलू

2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

2 बड़े चम्मच चावल का आटा

आधा छोटा चम्मच नमक

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा छोटा चम्मच काली मिर्च

थोड़ा-सा ओरिगैनो या मिक्स हर्ब्स (वैकल्पिक)

तलने के लिए तेल

आलू की नूडल्स रेसिपी

आलू को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब इन्हें 2 से 3 मिनट पानी में रखें ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए। इसके बाद साफ कपड़े से आलू का सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें।

ऐसे बनाएं नूडल्स का मिश्रण

सूखे आलू में कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो एक-दो चम्मच पानी डाल सकते हैं। अब इसे अच्छी तरह गूंथ लें।

नूडल्स का आकार दें

अब इस मिश्रण को नूडल्स मेकर या बड़े छेद वाली सेव मशीन में भरें। अगर यह नहीं है तो मोटे कद्दूकस की मदद से भी लंबी स्ट्रिप्स बनाई जा सकती हैं। सीधे गरम तेल में नूडल्स जैसी पतली स्ट्रिप्स निकालें।

धीमी आंच पर करें फ्राई

मध्यम आंच पर आलू की नूडल्स को बॉयल कर लें। आप इसे तल भी सकते हैं।

इस तरह करें सर्व

तैयार आलू नूडल्स पर चाट मसाला, काली मिर्च या अपनी पसंद का सीजनिंग के साथ चिली ऑयल का तड़का लगाएं। इसे टोमैटो सॉस, मयोनीज, ग्रीन चटनी या चीज़ डिप के साथ परोसें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article