क्रिकेट

इंग्लैंड टेस्ट टीम कोच के लिए राहुल द्रविड़ का नाम शॉर्टलिस्ट, बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड- रिपोर्ट

Rahul Dravid Shortlisted For England Test Team Coach Post- Report: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनको इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अगर वो इस पद के लिए नियुक्त हुए तो एक अनोखा व खास रिकॉर्ड बना देंगे।

Image

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कोच

Photo : AP

भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व बल्लेबाज व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ना खेलते हुए भी एक अनोखा रिकॉर्ड बना सकते हैं, वो इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच बनने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। कुछ खबरों के मुताबिक उन्हें इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, जो 2022 में इंग्लैंड से जुड़े थे, उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाल में टेस्ट सीरीज हारने के बाद अपना पद छोड़ दिया। वह इंग्लैंड की सीमित ओवर क्रिकेट टीमों के साथ काम करना जारी रखेंगे। इंग्लैंड अब एक नए टेस्ट कोच की तलाश में है और द्रविड़ उनसे जुड़ सकते हैं।

'द डेली टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ इस काम के लिए संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। वह पहले टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

राहुल द्रविड़ ने IPL 2014 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की। उनके साथ दो साल बिताने के बाद, द्रविड़ दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े और IPL 2017 तक उनके साथ काम किया। साल 2015 में, वो BCCI के कोचिंग सेटअप से जुड़े, उन्होंने इंडिया-A और इंडिया U19 टीमों को कोचिंग दी। द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता। द्रविड़ 2019 में NCA के चेयरमैन बने और 2021 तक वहां काम किया।

नवंबर 2021 में उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया। द्रविड़ की कोचिंग में भारत का 2022 T20 वर्ल्ड कप का सफर बहुत खराब रहा और सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारने के बाद टीम बाहर हो गई थी।

इसके बाद, वे 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। BCCI ने द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट 2024 T20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया। भारत ने 2024 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को हराकर आईसीसी खिताब का अपना सूखा खत्म किया और इस के साथ द्रविड़ को शानदार विदाई भी दी। ICC हॉल ऑफ़ फ़ेमर, IPL से पहले हेड कोच के तौर पर RR में लौटे, लेकिन सिर्फ़ एक सीज़न के बाद ही फ़्रैंचाइज़ी से अलग हो गए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article