देश

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और UP सरकार को नोटिस, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Ram Janmabhoomi Trust Donation Probe: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम। केंद्र, यूपी सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी कर एसआईटी (SIT) जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

Image

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और UP सरकार को नोटिस, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Supreme Court Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को मिलने वाले दान और चंदे की राशि में वित्तीय अनियमितताओं के मामले ने अब देश की शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहाना की तीन सदस्यीय पीठ (Bench) ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले से गठित विशेष जांच दल (SIT) से अब तक की जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सुप्रीम कोर्ट ने SIT से क्या कहा? अगली सुनवाई सोमवार को

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदेशित एसआईटी जांच पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

अदालत ने आधिकारिक आदेश, 'हम उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) को इस मामले में एक स्टेटस रिपोर्ट (वर्तमान स्थिति रिपोर्ट) प्रस्तुत करने का निर्देश देते हैं। इस मामले को आगे के विचार के लिए अगले सोमवार को सूचीबद्ध किया जाए। कृपया स्टेटस रिपोर्ट में एसआईटी के गठन और उसमें शामिल सदस्यों का भी स्पष्ट उल्लेख करें।'

अदालत के इस रुख से साफ है कि वह एसआईटी की निष्पक्षता और जांच के दायरे को खुद परखना चाहती है, जिसके बाद ही तय होगा कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाएगी या नहीं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने न केवल सरकारों से, बल्कि राम मंदिर का पूरा प्रबंधन और संचालन देखने वाले 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' को भी इन याचिकाओं पर नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए देश-विदेश से मिले करोड़ों रुपये के दान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है, जिसकी गहराई से निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!