स्पोर्ट्स

इगा स्वियातेक ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में, चीन की खिलाड़ी को दी मात

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अमांडा एनिसिमोवा और छठी रैंकिंग प्राप्त जेसिका पेगुला भी सीधे सेटों में जीत गई। वहीं, आठवीं रैंकिंग वाली मिर्रा आंद्रीवा, 17वीं रैंकिंग वाली विक्टोरिया एमबोको और 25वीं रैंकिंग वाली पाउला बाडोसा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं। वहीं, 2020 की चैम्पियन सोफिया केनिन अमेरिका की ही पेटोन स्टीयर्न्स से 3-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई।

Iga Swiatek

इगा स्वियातेक ने जीती पहली बाजी। फोटो- एपी

मेलबर्न, एपी। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में चीन की क्वालीफायर और 130वीं रैंकिंग वाली युआन युइ को 7-6, 6-3 से हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। पिछले साल विबंलडन जीत चुकी स्वियातेक ने चार फ्रेंच ओपन और 2022 में अमेरिकी ओपन जीता था, लेकिन अभी तक मेलबर्न पार्क पर खिताब नहीं जीत सकी है।

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अमांडा एनिसिमोवा और छठी रैंकिंग प्राप्त जेसिका पेगुला भी सीधे सेटों में जीत गई। वहीं, आठवीं रैंकिंग वाली मिर्रा आंद्रीवा, 17वीं रैंकिंग वाली विक्टोरिया एमबोको और 25वीं रैंकिंग वाली पाउला बाडोसा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं। वहीं, 2020 की चैम्पियन सोफिया केनिन अमेरिका की ही पेटोन स्टीयर्न्स से 3-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई।

चोट के कारण रिटायर हुआ कनाडा का खिलाड़ी

कनाडा के सातवीं रैंकिंग वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे चोट के कारण पुर्तगाल के नुनो बोर्गेस के खिलाफ मैच से बीच में रिटायर हो गए। बोर्गेस उस समय 3-6, 6-4, 6-4 से आगे थे। स्विटजरलैंड के स्टान वावरिंका ने लास्लो जेरे को 5-7, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। उन्होंने पिछले महीने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी सत्र होगा।

तीन बार के उपविजेता दानिल मेदवेदेव ने जेस्पर डि जोंग को 7-5, 6-2, 7-6 से मात दी । वहीं 19वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-4, 6-3, 6-3 से हराया।

स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

उमेश कुमार
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article