स्पोर्ट्स

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुआ विवाद, FIH ने मांगी माफी

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद पर इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने बिना शर्त माफी मांग ली। इस मुकाबले को भारत ने 4-3 से अपने नाम किया। शुरुआती क्वार्टर में पिछड़ने के बावजूद भारत ने शानदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया।

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-X)

मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक विवाद हो गया, जिसके बाद इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन को बाद में माफी मांगनी पड़ी। इस मुकाबले को भारत ने 4-3 से अपने नाम किया। शुरुआती क्वार्टर में पिछड़ने के बावजूद भारत ने शानदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से 22वें मिनट में अभिषेक ने 24वें मिनट में निलकांत शर्मा ने 40वें मिनट में सुखजीत सिंह ने और 52वें मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल दागा। लेकिन मैच के बाद एफआईएच ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी।

दरअसल मैच के शुरुआत में जब दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं। उस वक्त पाकिस्तान का झंडा गलत दिखाया गया था। हालांकि, बाद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच ) ने माफी मांगी। मैच से पूर्व राष्ट्रगान के समय पाकिस्तान का गलत झंडा मैदान पर था। पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में एक हरा मैदान है जिसके बीच में एक सफेद अर्धचंद्र और पांच नुकीले तारे हैं, साथ ही ऊपर की तरफ एक सीधी सफेद पट्टी है लेकिन इसमें सफेद पट्टी गायब थी।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद होने के बाद एफआईएच ने एक बयान में कहा ,’’ आज लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच के दौरान पाकिस्तान का झंडा गलत तरीके से दिखाए जाने के बाद एफआईएच इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगना चाहता है।’’ इसमें कहा गया ,’’ हॉकी की विश्व संचालन ईकाई समझती है कि टीम का झंडा पहचान, गर्व और प्रतिनिधित्व का एक जरूरी चिन्ह है और पाकिस्तानी टीम, प्रशंसकों, लोगों और राष्ट्रीय महासंघ को इससे हुई किसी भी ठेस के लिए उसे बहुत अफसोस है ।’’

fih letter

एफआईएच माफीनामा (साभार-X)

इसमें कहा गया कि एफआईएच इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता है और अपनी प्रक्रिया की समीक्षा करेगा ताकि आइंदा ऐसी गलतियां नहीं हो । एफआईएच ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ से भी लिखित में माफी मांगी है ।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article