क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में ही अपने आलोचकों को जवाब देते हुए अपने वर्ल्ड कप का 9वां गोल दाग दिया। खेल के छठे मिनट में उन्होंने जोवाओ कैंसेलो के राइट विंग क्रॉस को शानदार गोल में बदल दिया और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। इस गोल के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया और वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप में गोल दागा। इतना ही नहीं इस गोल ने उन्हें पुर्तगाल के लिए सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड भी बराबरी करा दी। हालांकि, रोनाल्डो यहीं नहीं रुके और 39वें मिनट में उन्होंने एक और गोल दागा और पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पुर्तगाल के ऑलटाइम गोल स्कोरर यूसेबियो को पीछे छोड़ दिया। मेसी ने यह कारनामा 5 वर्ल्ड कप में किया था। छठा वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी दक्षिण अफ्रीका में 2010 विश्व कप में गोल नहीं कर पाए थे।
वर्ल्ड कप में दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बने
41 साल और 138 दिन के क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप में गोल मारने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में टॉप पर रोजन मिल्ला हैं जिन्होंने 42 साल और 39 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
1) रोजर मिल्ला – 42 साल और 39 दिन
2) क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 41 साल और 138 दिन
3) पेपे – 39 साल और 283 दिन
4) लियोनेल मेसी – 38 साल और 363 दिन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कब-कब दागे गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 21 साल की उम्र में साल 2006 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने एक गोल किया था और पुर्तगाल ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। 2010 और 2014 में भी उन्होंने एक-एक गोल दागा, जहां पुर्तगाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 2018 में रोनाल्डो ने 4 गोल दाग कर अपनी क्लास दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने 2022 में एक गोल दागा था, जब उनकी टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
आलोचकों को दिया जवाब
पुर्तगाल के पहले मैच में 41 साल के रोनाल्डो में गोल नहीं कर पाए थे जिसमें टीम कांगो के साथ 1-1 से ड्रॉ पर मजबूर हुई थी। कांगो के खिलाफ मैच में दूसरे हाफ में गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाने के बाद टीवी विशेषज्ञों ने रोनाल्डो के खेल की आलोचना की थी। लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने जवाब दे दिया।
