स्पोर्ट्स

FIFA Club World Cup: पाल्मेरास और इंटर मियामी का मैच हुआ ड्रॉ, दोनों टीमें क्लब विश्व कप के अंतिम-16 राउंड में पहुंचीं

FIFA Club World Cup 2025: पाल्मेरास ने हार्ड रॉक स्टेडियम में इंटर मियामी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला जिससे दोनों टीम क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही।

Image

लियोनेल मेस्सी फीफा क्लब वर्ल्ड कप मैच के दौरान एक्शन में

Photo : AP

पाल्मेरास ने हार्ड रॉक स्टेडियम में इंटर मियामी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला जिससे दोनों टीम क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही। दोनों टीमों के लिए मैच का ड्रॉ होना ही नाकआउट दौर में पहुंचने के लिए पर्याप्त था। दोनों टीमों ने ग्रुप ए में चार-चार अंक लेकर अगले दौर में कदम रखा।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए। इसके बावजूद एक समय लग रहा था कि इंटर मियामी 16वें मिनट में तादेओ अलेंदे और 65वें मिनट में अनुभवी लुइस सुआरेज़ के गोल की मदद से 2-0 की बढ़त लेने के बाद जीत हासिल करने में सफल रहेगा।

लेकिन ब्राज़ील के क्लब पाल्मेरास ने 80वें मिनट में पॉलिन्हो के गोल तथा नियमित समय समाप्त होने से कुछ मिनट पहले मौरिसियो के गोल की मदद से मैच ड्रॉ कराकर अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article