दिग्विजय प्रताप सिंह और मिगुएल वेगा मार्टिन की भारतीय-स्पेनिश जोड़ी ने एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन(FIP Promotion India Padel Open) के क्वालीफाइंग राउंड में उत्सव बिड़ला और हार्दिक कश्यप की जोड़ी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। दिग्विजय-मिगुएल की जोड़ी ने मैच में शानदार और सटीक खेल का प्रदर्शन किया और अंततः 6-0, 6-1 के स्कोर के साथ अपने नाम जीत कर ली। दोनों ने पहले सेट में विरोधी टीम के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा और पहला सेट 6-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में बिड़ला और कश्यप ने वापसी की जोरदार कोशिश की लेकिन दिग्विजय और मार्टिनकी जोड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और 6-1 के अंतर से दूसरा सेट जीतकर मैच को धमाकेदार अंदाज में अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में जीत के साथ यह जोड़ी टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गई , जहां उन्हें अन्य शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना अगले दौर में पहुंचने के लिए करना पड़ेगा।
एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन, एक हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन भारत की अग्रणी मीडिया कंपनी द टाइम्स ग्रुप और पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की एक सहायक कंपनी) द्वारा किया जा रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय पैडल फेडरेशन (FIP) द्वारा मंजूरी दी गई है और टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय खेल कैलेंडर में एक रोमांचक जोड़ है। यह भारत में FIP द्वारा आयोजित पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जो देश के पैडल इतिहास में एक प्रमुख बेंचमार्क है। पैडल भारत में अपने शुरुआती दौर में है,और पिछले सात वर्षों में भारतीय सरजमीं पर इस खेल ने काफी तरक्की की है।
पैडल से जुड़ी सभी ताज़ा खबरों और स्पेशल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। हमें @timespadel पर फ़ॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!
