स्पोर्ट्स

CWG 2026: पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह

भारत स्टार एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय प्लेयर्स ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Image

नीरज चोपुड़ा (फाइल फोटो)

ग्लास्गो: भारत स्टार एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने तेज हवाओं के बीच क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप ए में 76.28 मीटर के साथ शुरुआत की। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 79.61 की दूरी तय की और पांचवें पायदान पर पहुंच गए। तीसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा फाउल कर बैठे।

श्रीलंका के पथिरागे रहे पहले स्थान पर

क्वालीफाइंग राउंड में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 82.84 मीटर दूर भाला फेंककर पहले स्थान पर रहे। वहीं ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर के साथ दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिथ 80.64 मीटर के साथ तीसरे, इंग्लैंड के बेन ईस्ट 80.38 मीटर के साथ चौथे और नीरज चोपड़ा 79.61 मीटर की दूरी के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 18 में से 12 खिलाड़ियों को फाइनल में पहुंचने का ग्रुप ए से मौका मिला। इसमें तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

रोहित यादव और यशवीर सिंह भी पहुंचे फाइनल में

नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी पहुंचे फाइनल में जगह बना पाने में सफल रहे। रोहित यादव ने 77.04 मीटर के साथ शुरुआत की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 78.37 मीटर दूर भाला फेंका और तीसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। रोहित नौवें पायदान पर रहे। वहीं यशवीर सिंह ने 73.89 मीटर के साथ शुरुआत की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 74.45 मीटर दूर भाला फेंका। अपने प्रयास का अंत उन्होंने 78.36 मीटर दूर भाला फेंककर गिया। वो दसवें स्थान पर रहे।

सातवें स्थान पर रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने 78.63 मीटर दूरी के साथ शुरुआत की। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। तीसरे प्रयास में नदीम 75.65 मीटर दूर भाला फेंक सके। वो सातवें स्थान पर रहे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article