क्रिकेट

IND vs AUS: क्या से क्या हो गया; शुरुआती झटकों के बावजूद इन दो बल्लेबाजों ने बदला मैच का रूख

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 8, 2023, 05:50 AM IST

WTC 2023 Final, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले दिन 325 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए।

Image

ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ।

Photo : AP

WTC 2023 Final, IND vs AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान पर बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का निर्णायक मुकाबला यानी खिताबी मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हुई। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 76 रन पर टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार साझेदारी कर लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान में 327 रन बनाए। इस दौरान ट्रेविस हेड 146 रन, जबकि स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

हेड और स्मिथ ने कराई वापसी

76 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन जिस अंदाज से ट्रेविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी की और शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इस दौरान ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने भी भारत के खिलाफ अपना छठा अर्धशतक जड़ा। दोनों बल्लेबाज चौथे विकेट के लिए नाबाद 251 रन जोड़ चुके हैं जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया मैच के पहले दिन ही अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। हेड 146 जबकि स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद हैं।

महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज

टेस्ट नंबर-1 गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी भारतीय टीम को उनकी कमी खली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन भारत ने पांच गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन सभी महंगे साबित हुए। भारत के सभी गेंदबाजों ने 3 या उससे अधिक की इकोनॉमी से रन लुटाए। इस दौरान मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर एक-एक विकेट चटकाने में सफल रहे, जबकि उमेश यादव और रवींद्र जडेजा विकेट लेने में असफल रहे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article