क्रिकेट

WPL 2024, RCB vs UPW Pitch Report, Weather: आरसीबी और यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 24, 2024, 10:48 AM IST

WPL 2024, RCB vs UPW Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज (24 February 2024) विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स टीमों के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जानिए इस डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और आज बेंगलुरू के मौसम का हाल।

Image

आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स

WPL 2024, RCB vs UPW Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज से विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के दूसरे सीजन का दूसरा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरयर्स के बीच खेला जाएगा है। इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज रात 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तान होंगी भारतीय स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और यूपी वॉरियर्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली(Alyssa Healy) के हाथों में होगी।

अगर इन दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें WPL इतिहास में दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों टीमें एक दूसरे को एक-एक बार मात देने में सफल हुई हैं। पिछले सीजन में पहली बार दोनों टीमें जब भिड़ी थीं तब बाजी यूपी वॉरियर्स के हाथ लगी थी। जीत के लिए यूपी को 139 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने कप्तान हीली की 47 गेंद में 96 रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया था। इसके बाद जब दोबारा दोनों की आमना-सामना हुआ तो आरसीबी को जीत के लिए 136 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने कनिका अहूजा की 46(30) की पारी की बदौलत हासिल करके हिसाब बराबर कर लिया था। ऐसे में जब नए सीजन में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी तो दोनों एक दूसरे को पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। आइए अब जानते हैं कि इस सीजन के दूसरे मुकाबले के लिए आज कैसी रहेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और कैसा रहेगा बेंगलुरू के मौसम का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2024 मैच की पिच रिपोर्ट (RCB vs UPW Pitch Report)

आज डब्ल्यूपीएल के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। सीजन के पहले मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के लिए मिले 172 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने आखिरी गेंद में हासिल करके जीत दर्ज की। बेंगलुरू के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है ऐसे में ओस की संभावना के बीच टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। बल्लेबाजों का एक बार फिर बोलबाला दिखेगा और टीमें बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगी। पिच से शुरुआत में में तेज गेंदबाजों को और बीच के ओवरों में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का पहला मुकाबला रात 7.30 बजे से खेला जाना है। आइए बेंगलुरू के मौसम की बात भी कर लेते हैं। बेंगलुरू में आज दिन भर अच्छी धूप खिली रहेगी। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है। इसके अलावा उमस भी बहुत कम रहेगी जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी स्थिति रहेगी। आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला टीम:

स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पैरी, नैडिन डि क्लार्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

यूपी वॉरियर्स टीम:

एलिसा हीली(कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, डेनियल व्याट, वृंदा दिनेश, साइमा ठकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article