क्रिकेट

GG vs UPW Dream11 Prediction: दो ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों के बीच रोमांचक मुकाबला आज, देखें परफेक्ट प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2024, 08:20 PM IST

Gujarat Giants vs UP Warriorz Women Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2024) के 18वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं टीम के परफेक्ट प्लेइंग-11 पर।

Image

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

GGW vs UPWW Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में सोमवार (11 मार्च 2024) को दो ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। नई दिल्ली (New Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants Women) का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) से होगा। नॉकआउट के हिसाब से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants Women) की टीम को 6 मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं, यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) की टीम को 7 मुकाबलों में से 3 में जीत मिली है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यूपी वॉरियर्स का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है।

WPL 2024, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स

दिनांक: 11 मार्च 2024

समय: 7.30 PM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी(GG vs UPW Dream11 Prediction)

विकेटकीपर: एलिसा हीली, बेथ मूनी।

बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट।

ऑलराउंडर: ग्रेस हैरिस, एशले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, चमारी अट्टापट्टू, कैथरीन ब्राइस।

गेंदबाज: सोफी एक्लेस्टोन, तनुजा कंवरए, मेघना सिंह।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: दीप्ति शर्मा।

उप-कप्तान: ग्रेस हैरिस।

गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड (Gujarat Giants Women Squads)

बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, तनुजा कंवेर, शबनम शकील, फोएबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, तृषा पूजिता, कैथरीन ब्राइस, तरन्नुम पठान, ली ताहुहू, मन्नत कश्यप , मेघना सिंह।

यूपी वॉरियर्स का स्क्वॉड (UP Warriorz Women Squads)

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवानी, पारशवी चोपड़ा। चमारी अथापत्थु, लक्ष्मी यादव, डेनिएल व्याट, सोप्पाधंडी यशश्री।

(*Disclaimer: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article