Mumbai vs Vidarbha Live Score, Ranji Trophy 2024 Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, मुंबई की दूसरी पारी हुई ऑलआउट, विदर्भ को मिला विशाल लक्ष्य
Mumbai vs Vidarbha Live Score, Ranji Trophy 2024 Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, मुंबई की दूसरी पारी हुई ऑलआउट, विदर्भ को मिला विशाल लक्ष्य
दिन का खेल खत्म होने से पहले विदर्भ ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे। अथर्व तायडे और ध्रुव शौर्य नाबाद रहे।
मैच के तीसरे दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुशीर खान ने विदर्भ के खिलाफ दूसरे पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 326 गेंदों पर 10 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 136 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए। वे 95 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 400 के पार पहुंचाया। शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 85 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली।
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम 64.3 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की भी पहली पारी अच्छी नहीं रही। टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
MUM Vs VID Ranji Trophy 2024 Final Live Streaming
मुंबई और विदर्भ मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स ( Mumbai vs Vidarbha live score updates wankhede stadium cricket ground)
Ranji Trophy 2024 Final,मुंबई की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।
विदर्भ की प्लेइंग इलेवन
अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आदित्य ठाकरे, आदित्य सरवटे, यश ठाकुर, उमेश यादव।
