बॉलीवुड

अंबानी फैमिली के गणेशोत्सव में पहुंचे Salman Khan समेत ये बॉलीवुड स्टार्स, सामने आई एक-एक तस्वीर

Ganesh Chaturthi: अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सलमान खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई सितारे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Image

अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे ये बॉलीवुड स्टार्स (pic credit-zoom)

Ganesh Chaturthi: अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। 14 सितंबर को भी यहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। सलमान खान (Salman Khan), करीना कपूर, सैफ अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई सेलेब्स ने समारोह में शिरकत की। सितारों के पहुंचने से एंटीलिया में होने वाला गणेश उत्सव और भी खास हो गया। इस दौरान सेलेब्स के शानदार लुक और उनकी एंट्री की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ranbir Kapoor की Ramayana से Nayanthara का होगा महा मुकाबला, ‘मुकुथी अम्मन 2’ का टीजर आउट)

सलमान खान ने जीता दिल

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बेहद अलग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। सलमान ने हल्की नीली धारियों वाली शर्ट के साथ डेनिम पहनी थी। उन्होंने सिर पर सफेद प्रिंट वाला रुमाल बांधा हुआ था। इसके साथ उन्होंने गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनी थी। उनका यह कैजुअल लेकिन फेस्टिव लुक लोगों का ध्यान खींच रहा था। करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे। इस दौरान करीना पीले रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। उनके कपड़ों पर सिल्वर वर्क था और उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं सैफ अली खान लाल रंग के कुर्ते और सफेद पैंट में दिखाई दिए। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज भी दिए।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी आए नजर

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में एंटीलिया पहुंचे। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। गणपति उत्सव में दोनों काफी खुश नजर आए। आलिया और रणबीर अक्सर साथ में नजर आने को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस बार भी उनकी एंट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आएंगे। ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में बेहद दिव्य लग रहे थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article