Today In WPL 2024, GG vs UPW Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 में आज सीजन (महिला प्रीमियर लीग) का 18वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी गुजरात जायंट्स महिला टीम और यूपी वॉरियर्स महिला टीम। मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। गुजरात जायंट्स की कमान संभालेंगी बेथ मूनी (Beth Mooney) और यूपी वॉरियर्स की अगुवाई करेंगी एलिसा हीली (Alyssa Healy)।
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें इस सीजन के पहले सत्र में जब टकराई थीं तब यूपी वॉरियर्स की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अगर बात करें दोनों टीमों के इस सीजन में आंकड़ों की तो अब तक गुजरात जायंट्स की टीम ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें उनको सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है और 5 मैच में हार, इसके साथ ही वो सिर्फ 2 अंक लेकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम अंक तालिका में गुजरात से ठीक उपर चौथे पायदान पर है जिन्होंने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में उन्हें जीत मिली है और 4 मैच गंवाए हैं। उनके 6 अंक हैं। आइए अब आपको बताते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।
गुजरात जायंट्स- यूपी वॉरियर्स मैच पिच रिपोर्ट (GG vs UPW Pitch Report Today)
डब्ल्यूपीएल 2024 में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आमने-सामने होंगी। दिल्ली की पिच लगातार गेंदबाजों के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। यहां बल्लेबाज चमक रही हैं और लगातार रनों की बारिश कर रही हैं। डब्ल्यूपीएल के इस सीजन में अब तक दिल्ली की पिच पर बार-बार स्कोर 180-190 रन के करीब जा रहा है और विरोधी टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतर रही है तो उसके बल्लेबाजों को भी गेंदबाजों को परेशान करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आ रही है। पिछले दोनों मैच यहां पर अंतिम क्षणों तक गए और रोमांचक रहे। एक मैच में मुंबई की टीम ने गुजरात को 1 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से हराया, जबकि पिछली रात खेले गए मैच में दिल्ली ने आरसीबी को सिर्फ 1 रन से शिकस्त दे दी।
आज कैसा है दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज का मुकाबला भी दिल्ली में खेला जाएगा। यहां के मौसम की चर्चा करें तो अब धीरे-धीरे यहां गर्मी बढ़ने लगी है और सिर्फ शाम और रात में ही थोड़ी ठंड का अहसास है। आज (सोमवार) भी दिल्ली में दिन भर कड़ी धूप रही और हवा भी तेज नहीं रही। आज के मैच में खिलाड़ियों को उमस की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और ना ही बारिश की। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।
गुजरात और यूपी की टीमें (GG vs UPW SQUADS)
यूपी वॉरियर्स टीमः एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टु, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, सोप्पाधंडी यशश्री, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, पूनम खेमनार, ताहलिया मैकग्रा, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, श्वेता सहरावत और सोफी एक्लेस्टोन।
गुजरात जायंट्स टीम: बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, फोएबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप , मेघना सिंह, तरन्नुम पठान, काशवी गौतम, लॉरेन चीटल, वेदा कृष्णमूर्ति, तृषा पूजिथा, कैथरीन ब्राइस, हरलीन देयोल, स्नेह राणा, तनुजा कंवर और शबनम शकील।
