क्रिकेट

WPL 2023: कप्तानी का बोझ या कीमत का दबाव, मंधाना का बल्ला आखिर क्यों है खामोश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 11, 2023, 03:52 PM IST

आरसीबी की टीम के साथ-साथ कप्तान स्मृति मंधाना का भी वक्त खराब चल रहा है। मंधाना अब तक किसी मैच में नहीं चल पाई हैं। उनकी टीम WPL में अब तक 4 मैच खेल चुकी है, लेकिन उसे पहली जीत की तलाश है। मंधाना WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

Image

स्मृति मंधाना, कप्तान आरसीबी

Photo : Twitter

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल की तरफ WPL में भी कुछ खास नहीं कर पा रही है। चार मैच खेल चुकी मंधाना की टीम को अब भी पहली जीत की तलाश है। शुक्रवार को खेले गए मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम ने आरसीबी को 10 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

एक बार फिर नहीं चला मंधाना का बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना इस मैच में भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाई। वह केवल 4 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की शिकार बनीं। इससे पहले मंधाना ने दिल्ली के खिलाफ 35, मुंबई के खिलाफ 23 और गुजरात के खिलाफ 18 रन की पारी खेली थी।

कप्तानी का बोझ या कीमत का दबाव

मंधाना हालिया टी20 वर्ल्ड कप में अच्छे फॉर्म में थी और अब WPL में उनके बल्ले से रन न निकलना इस बात का संकेत दे रही है कि उन पर कप्तानी का दबाव है। इतना ही नहीं मंधाना WPL इतिहास की सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी हैं। उन्हें आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख की बड़ी राशि में खरीदा था।

स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मंधाना का संघर्ष

स्पिन के खिलाफ इस WPL में मंधाना संघर्ष करती नजर आई हैं। उन्होंने WPL की 4 मैच की 4 इनिंग में स्पिन के खिलाफ 9 की औसत से केवल 36 रन बनाए

चार मैच में चार हार

अब तक खेले गए 4 मैच में आरसीबी को पहली जीत की तलाश है। अब तक खेले गए चार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी को पहले मैच में दिल्ली के हाथों 60 रन से हार मिली थी। दूसरे मैच में मुंबई ने 9 विकेट से हराया। तीसरे मैच में करीबी मुकाबला में गुजरात ने 11 रन से जीत दर्ज की, जबिक यूपी ने एक बार फिर 10 विकेट से रौंदा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article