क्रिकेट

WPL 2023: लगातार तीसरी हार के बाद मंधाना ने बताया कहां हुई चूक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 08:20 AM IST

स्मृति मंधाना के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम विमेंस प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। गुजरात के खिलाफ हुए तीसरे मुकाबले में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मंधाना ने बताया कि आखिरी उनकी टीम से इस मैच में कहां चूक हो गई।

Image

स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी टीम

Photo : Twitter

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंटेस् के बीच ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए नजदीकि मुकाबले में गुजरात की टीम ने आरसीबी को 11 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर कप्तान स्मृति मंधाना ने बल्ले से निराश किया। वह केवल 18 रन बनाकर आउट हुई। आरसीबी की तरफ से सोफी डिवाइन ने 66 और बाद में हीथर नाइट ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली।

इससे पहले गुजरात जाएंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोफी डंक्ली की विस्फोटक 65 और हरलीन देओल की 67 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 201 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। डंक्ली ने 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो WPL में सबसे तेज फिफ्टी है।

लगातर तीसरी हार पर क्या बोली मंधाना

लगातार तीसरी हार झेलने वाली स्मृति मंधाना ने मैच के बाद कहा 'हमारे गेंदबाजों ने 10-15 रन ज्यादा दिए। लड़कियों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उस पर वास्तव में गर्व है। यह एक अच्छा आउटफील्ड है। एक छोर वास्तव में छोटा है। यह हमारे कुछ गेंदबाजों के दिमाग में चला गया।'

मैच में आरसीबी के पॉजिटिव के बारे में बोलते हुए उन्होंने श्रेयांका और कनिका का नाम लिया। मंधाना ने कहा 'श्रेयांका ने जिस तरह से गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। साथ ही जिस तरह से कनिका ने अपना अप्रोच दिखाया। वे दो इस मैच में हमारे लिए पॉजिटिव रहीं। आरसीबी का अगला मैच रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी को हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article