क्रिकेट

WPL 2023 Full Schedule: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का कार्यक्रम घोषित, यहां जानिए मैच, तारीख, समय और वेन्यू

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 14, 2023, 08:17 PM IST

WPL 2023 Schedule, date, time table, matches list, timing: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) के पहले सीजन के लिए सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई और मंगलवार को बीसीसीआई ने इस पहले डब्ल्यूपीएल सीजन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। 4 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट की पूरी मैच लिस्ट यहां देखिए।

Image

महिला प्रीमियर लीग का पूरा कार्यक्रम (BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023)
  • डब्ल्यूपीएल 2023 का पूरा कार्यक्रम घोषित
  • कुल 23 दिनों तक चलेंगे मुकाबले, 4 मार्च को शुरुआत

Women's Premier League (WPL 2023) Full Schedule, Time Table, Date, Match List: महिला प्रीमियर लीग का सोमवार को तब शंखनाद हो गया जब डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। पांच फ्रेंचाइजी टीमों ने बोलियां लगाईं और कई दिग्गज खिलाड़ियों पर करोड़ों लुटाते हुए अपनी टीमों में शामिल किया। इस नीलामी के ठीक अगले दिन यानी आज (मंगलवार) भारतीय क्रिकट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच मुकाबले से शुरू होगा। पहला मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 22 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जबकि डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल 26 मार्च 2023 (रविवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

ऐसा है महिला प्रीमियर लीग 2023 का पूरा कार्यक्रम (WPL 2023 Schedule)

wpl 2023 schedule

महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम

इस टूर्नामेंट में चार दिन ऐसे होंगे जब दो मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच दोपहर 3.30 बजे से होगा जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट 23 दिनों तक चलेगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article