Women's Premier League Award Winners Full list: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम ने मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात देकर विमेंस प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 132 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 39 गेंद में 37 और नेट स्कीवर ब्रंट की 55 गेंद में नाबाद 60 रन की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया और आईपीएल इतिहास की पहली खिताब जीतने वाली टीम बन गई। खिताब जीतने वाली मुंबई को पुरस्कार राशि के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले वहीं उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के खाते 3 करोड़ रुपये आए। आइए जानें इसके अलावा कौन से खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड मिला?
1. ऑरेंज कैप: मेग लैनिंग( दिल्ली कैपिटल्स) 345 रन
2. परपल कैप: हैली मैथ्यूज(मुंबई इंडियन्स) 16 विकेट, 5.94 इकोनॉमी
3. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: हैली मैथ्यूज, मुंबई इंडियन्स (271 रन, 16 विकेट)
4. प्लेयर ऑफ द मैच(फाइनल): नैट स्कीवर ब्रंट(मुंबई इंडियन्स)
5. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: यस्तिका भाटिया(मुंबई इंडियन्स)
6. बेस्ट कैच ऑफ द टूर्नामेंट: हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियन्स), स्लिप में एक हाथ से लिया कैच
7. फेयरप्ले अवार्ड: मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिट्स को साझा रूप से
8. पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ टू्र्नामेंट: सोफी डिवाइन(आरसीबी) 95 मीटर का छक्का 99
9. पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ मैच(फाइनल): राधा यादव( दो छक्कों के लिए)
