क्रिकेट

WTC Points Table: इंग्लैंड को 12 प्वाइंट्स का नुकसान, टॉप पर ऑस्ट्रेलिया; जानें अब किस नंबर पर टीम इंडिया

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद WTC अंक तालिका जारी की गई है। इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उनका अंत प्रतिशत 34.72 से गिरकर 26.38 हो गया है। हार और 12 अंकों की पेनल्टी इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं, भारतीय टीम अब भी छठे स्थान पर कायम है।

Image

WTC प्वाइंट्स टेबल। फोटो-ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने स्लो ओवर रेट (धीमी गति से ओवर फेंकने) के चलते इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के अंकों में से 12 अंक काट लिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम तय समय में 12 ओवर कम फेंक पाई थी। अंक कटने के बाद, इंग्लैंड के पास 38 अंक हैं और वे WTC अंक तालिका (WTC Points Table) में सातवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद WTC अंक तालिका जारी की गई है। इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उनका अंत प्रतिशत 34.72 से गिरकर 26.38 हो गया है। हार और 12 अंकों की पेनल्टी इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है। इंग्लैंड की टीम ने अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते हैं और 7 मैच गंवाए हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया

वहीं, प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 टेस्ट मैच में से 7 जीते हैं और 1 मात्र मैच गंवाया है। कंगारू टीम का अंक प्रतिशत 87.50 का है। वहीं, दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है। दक्षिण अफ्रीका ने 4 मैच खेले हैं और तीन मैच जीते हैं, जबकि मात्र एक मैच गंवाया है। अफ्रीका का अंक प्रतिशत 75.00 है। 66.67 अंक प्रतिशत के साथ श्रीलंका तीसरे स्थान पर काबिज है। श्रीलंका ने अभी तक दो मैच खेले हैं और एक जीते और एक मैच ड्रॉ रहा है।

छठे पायदान पर भारत

टीम इंडिया इस WTC प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। दो बार की फाइनालिस्ट भारतीय टीम ने अभी तक WTC चक्र में कुल 9 मैच खेलें हैं। इसमें से चार जीते और चार हारे हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के 52 प्वाइंट्स हैं। साथ ही 48.15 अंक प्रतिशत है। हैरानी की बात यह है कि बांग्लादेश की टीम भारत से आगे है। बांग्लादेश 58.33 अंक प्रतिशत और 28 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश ने चार मैच में से दो जीते हैं, एक मैच गंवाया है और एक मैच ड्रा रहा है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article