क्रिकेट

Team India Next Match Schedule: टीम इंडिया का कब से शुरू होगा UK दौरा, जानें आयरलैंड और इंग्लैंड टूर का पूरा शेड्यूल

Team India Next Match Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया यूके (UK) के दौरे पर निकलेगी। यहां भारतीय टीम, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I और वनडे सीरीज खेलेगी। संभवतः मंगलवार को भारतीय टी20 टीम आयरलैंड के लिए रवाना होगी। जानिए टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के मैच शेड्यूल की पूरी जानकारी।

Image

टीम इंडिया का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India Next Match Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया यूके (UK) के दौरे पर रवाना होगी। जहां, भारतीय टीम इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी। दौरे के शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ से होगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेलेगी। पिछले आठ सालों में तीन बार आयरलैंड का दौरा करने के बाद (2018, 2022 और 2023), भारत 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में मैच खेलेगी। हालांकि, 11-12 जून को बेलफास्ट में हुई हिंसा के चलते मैच पर संकट के बादल थे, लेकिन अभी दौरा रद्द करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

भारत का आयरलैंड दौरा-

मैचडेटसमयवेन्यू
पहला T2026 जून 20266ः00 PM (भारतीय समयानुसार)बेलफास्ट
दूसरा T2028 जून 20266ः00 PM (भारतीय समयानुसार)बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा-

आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा जुलाई 2026 में होगा। इसके तहत दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा और सभी मुकाबले इंग्लैंड के अलग-अलग शहर में खेले जाएंगे। टीम इंडिया आयरलैंड दौरे के लिए मंगलवार को निकल सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 शेड्यूल-

मैचतारीखसमयवेन्यू
पहला टी201 जुलाई 202610ः00 PM (भारतीय समयानुसार)चेस्टर ली स्ट्रीट
दूसरा टी204 जुलाई 202607ः00 PM (भारतीय समयानुसार)मैनचेस्टर
तीसरा टी207 जुलाई 202610ः00 PM (भारतीय समयानुसार)नॉर्टिघम
चौथा टी209 जुलाई 202610ः00 PM (भारतीय समयानुसार)ब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाई 202607ः00PM (भारतीय समयानुसार)साउथेम्प्टन

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल-

मैच तारीखसमयवेन्यू
पहला वनडे14 जुलाई 20263:30 PMबर्मिंघम
दूसरा वनडे16 जुलाई 20265:30 PMकार्डिफ
तीसरा वनडे19 जुलाई 20263:30 PMलॉर्ड्स

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article