Eng vs SL Pitch Report M Chinnaswamy Stadium Bengaluru weather forecast Today: वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में 2-2 अंकों के साथ दोनों टीम क्रमश: 8वें और 9वें नंबर पर है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। एक और हार उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाओं को खत्म कर सकता है।
कैसा है एम चिन्नास्वामी की पिच का हाल (ENG vs SL Pitch Report)
एम चिन्नास्वामी के पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। पिछले मुकाबले में इस मैदान में ऑस्ट्रेलिया ने 367 रन बनाए थे। गेंदबाजों की बात करें तो इसमें स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद है। इस मैदान की बाउंड्री छोटी है जो बल्लेबाजों के लिए वरदान से कम नहीं है।
आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम ( Bengaluru Weather Today)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना नहीं है और पूरे दिन बेंगलुरु में धूप खिली रहेगी। गुरुवार को यहां उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा 11 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी।
