आईसीसी वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो चुकी इंग्लैंड टीम के सामने सेमीफाइनल में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। बैजबॉल के लिए लोकप्रिय इंग्लैंड की टीम अभी तक अपनी प्रतिभा के अनुसार नहीं खेल पाई है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उसके पास जीत की पटरी पर लौटने का सुनहरा मौका है। इंग्लैंड टीम अब तक केवल एक ही मुकाबला जीत पाई है जबकि श्रीलंका के भी केवल 2 अंक ही हैं। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (England vs Sri Lanka World Cup Match Date)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मुकाबला 26 अक्टूबर, 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (England vs Sri Lanka World Cup Match Venue)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मुकाबला? (England vs Sri Lanka World Cup Match Timing)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (England vs Sri Lanka World Cup 2023 Live Telecast On TV)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (England vs Sri Lanka World Cup Match Online Live Streaming)
इंग्लैंड और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार (Hotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
