क्रिकेट

World Cup 2023, ENG vs AFG Pitch Report, Weather: इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 15, 2023, 08:00 AM IST

World Cup 2023 Match 13, ENG vs AFG Pitch Report Arun Jaitley Stadium and Delhi weather forecast Today: आज (15 October 2023) आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Image

इंग्लैंड-अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 - मैच 13
  • इंग्लैंड और अफगानिस्तान की होगी टक्कर
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला

World Cup 2023, ENG (ENG) vs AFG (Afghanistan) ODI Pitch Report Arun Jaitley Stadium, Delhi Weather Forecast Today: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज का मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला इस टूर्नामेंट का 13वां मैच होगा। दोनों टीमों की ताकत में काफी अंतर है लेकिन ये एक दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। एक तरफ है मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम तो दूसरी तरफ अब भी अपनी पहचान बनाने में जुटी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम। ये मुकाबला दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों में काफी फर्क है लेकिन विश्व कप जैसे मंच पर उलटफेर कोई बड़ी बात नहीं है, यहां कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं होता। वैसे अगर आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ दो वनडे मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों ही मैचों में इंग्लैंड की टीम विजयी रही है। दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही वनडे मुकाबले वनडे विश्व कप के मैच ही थे।

इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी? (ENG vs AFG Pitch Report)

आज का मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है जहां पर इस विश्व कप में अब तक खूब रन देखने को मिले हैं, आज के मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है, खासतौर पर अगर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक पिच पर काफी घास मौजूद है और गेंदबाजों को रफ्तार के साथ उछाल भी मिलने वाला है। मौजूदा विश्व कप में यहां दो मैच खेले गए हैं। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 429 रनों का बड़ा टारगेट दिया था और श्रीलंकाई टीम ने भी हारने से पहले 326 रन बना दिए थे। वहीं, दूसरा मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था और अफगानिस्तान ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 272 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया था। हालांकि भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल भी कर लिया था।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)

अगर आज दिल्ली के मौसम की बात करें तो क्रिकेट फैंस को एक विश्व कप वनडे मैच का भरपूर आनंद उठाने का मौका मिलेगा क्योंकि यहां बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि यहां उमस का सामना जरूर करना पड़ेगा और हवा की रफ्तार भी इतनी नहीं होगी। वैसे तो दिल्ली इन दिनों सर्दी की ओर बढ़ रही है लेकिन अभी भी यहां गर्मी का असर गया नहीं है। ये मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिले रहने के आसार हैं। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन और डेविड विली।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article