क्रिकेट

WPL 2024 Auctions:प्लेयर्स ऑक्शन की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां लगेगी बोली

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 24, 2023, 06:14 PM IST

विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीखों का ऐलान हो गया है। जानिए कब और कहां लगेगी बोली?

Image

विमेंस प्रीमियर लीग(साभार WPL)

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन यानी डब्लूपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की तारीखों का ऐलान हो गया है। पांच टीमों वाली महिला टी20 लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली 9 दिसंबर को मुंबई में लगेगी।

टाटा विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल-2024) के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की विंडो 15 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गई थी। सभी पांच टीमों में 21 विदेशी क्रिकेटरों सहित 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया था। 29 खिलाड़ियों को उनकी मौजूदा टीम से रिलीज कर दिया गया था।

गुजरात ने 11 खिलाड़ियों को किया है रिलीज

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने चार खिलाड़ियों को रिलीज किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने तीन, गुजरात जायंट्स ने 11, यूवी विजार्ड्स ने 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। ऐसे में सभी टीमें खेली पड़ी जगहों को भरने की पुरजोर कोशिश करेंगी।

30 खिलाड़ी हो सकते हैं नीलाम

डब्लूपीएल की नीलामी में 9 विदेशी सहित कुल 30 खिलाड़ियों को टीम में पांचों टीमों मिलकर खरीद सकती हैं। सबसे ज्यादा 3 विदेशी सहित 10 खिलाड़ी गुजरात जायंट्स शामिल हो सकते हैं। आरसीबी में भी 3 विदेशी सहित 7 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। मुंबई और यूपी में 5-5 और दिल्ली कैपिटल्स में 3 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article