एजुकेशन

UGC NET 2026 Rules changed: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर बदले नियम, यहां देखें मुख्य बदलाव

UGC NET 2026 Rules changed: एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को इन नए नियमों के बारे में जानना जरूरी है।

Image

UGC NET 2026 Rules changed (Photo - AI)

UGC NET 2026 Rules changed: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) की तैयारी कर रहे देश भर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए संशोधित सूचना बुलेटिन जारी करते हुए परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े कई नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह संशोधन परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। यदि आप भी इस राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आवेदन जमा करने और परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले एनटीए द्वारा बदले गए नियमों के बारे में विस्तार में जानना जरूरी है, ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

यूजीसी नेट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क

कार्यक्रम / घटनातिथि / शुल्क विवरण
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
लेट फीस के साथ आवेदन29 से 31 अक्टूबर 2026 (अतिरिक्त ₹500 शुल्क)
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो2 नवंबर से 4 नवंबर 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि23 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड7 दिसंबर 2026 से
परीक्षा आयोजन की तिथियां14–18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026
सामान्य (General) श्रेणी शुल्क1,150 रुपये
EWS/OBC-NCL श्रेणी शुल्क600 रुपये
SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर शुल्क325 रुपये
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET MDS Cut Off 2026: NBEMS ने घटाई क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल, नई कटऑफ जारी

NTA द्वारा किए गए 6 मुख्य बदलाव

जारी नए बुलेटन में जिन नए नियमों में बदलाव किया गया है, उसकी जानकारी इस प्रकार है -

उत्तर मूल्यांकन नियम में संशोधन

संशोधित बुलेटिन के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी ने परीक्षा के दौरान किसी प्रश्न का उत्तर सेलेक्ट/सेव किया है और उसे 'Marked for Review' छोड़ दिया है, तो भी उस उत्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। जबकि बिना उत्तर दिए 'Marked for Review' छोड़े गए प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं होगा।

परीक्षा शहर चयन का नया विकल्प

पहले अभ्यर्थियों को अपने वर्तमान या स्थायी पते वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से अनिवार्य रूप से 4 शहरों का चयन करना होता था। नए नियम के तहत, यदि किसी राज्य में 4 से कम परीक्षा शहर उपलब्ध हैं, तो उम्मीदवार उपलब्ध शहरों में से ही चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान अपने शहर के विकल्प में संशोधन भी कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का कड़ा समय

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

ड्रेस कोड और जूतों से जुड़े नियम

ड्रेस कोड से जुड़े नियमों को थोड़ा सरल किया गया है। अब परीक्षा हॉल में सामान्य जूते, स्लीपर्स और कम हील वाले सैंडल पहनकर जाने की अनुमति होगी। हालांकि, लंबे बूट्स पहनकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

बॉल-पॉइंट पेन और स्क्राइब गाइडलाइंस

परीक्षा हॉल के भीतर रफ वर्क के लिए पेन अभ्यर्थियों को केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों द्वारा स्वयं स्क्राइब लाने से संबंधित अंडरटेकिंग प्रपत्र को एनेक्सचर-VII में स्थानांतरित किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी संशोधनों और तुलनात्मक विवरणी को अवश्य पढ़ें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह गेट क्लोजिंग टाइम से कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे ताकि बायोमेट्रिक और सिक्योरिटी चेकिंग बिना किसी हड़बड़ी के पूरी हो सके। एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ ओरिजिनल और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article