क्रिकेट

अभिषेक ने तोड़ा सूर्या का 4 साल पुराना रिकॉर्ड, 46 गेंद वाले मैच में टीम इंडिया की तेज फिफ्टी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट में खेला जाने वाला निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लेकिन 46 गेंद के इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने।

Image

भारत और वेस्टइंडीज (साभार-x)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के कारण टॉस में ढाई घंटे की देरी हुई, जबकि मैच निर्धारित समय से दो घंटे 15 मिनट बाद शुरू हुआ। नौ-नौ ओवर के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए। शिवम दुबे की टीम में वापसी हुई है, जबकि 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई। वेस्टइंडीज ने निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत ने 7.4 ओवर की बल्लेबाजी की

भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे जब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। बाद में दोनों कप्तानों की सहमति से मैच रद्द कर दिया गया। 46 गेंद के इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने।

सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड

भारत ने ईशान किशन की तूफानी 30 रन की पारी के दम पर केवल 2.5 ओवर में 50 रन बना लिए थे। यह टी20 में भारत का सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड है। भारत ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उस मुकाबले में भारत ने 3 ओवर में 50 रन बनाए थे।

सबजे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड-

2.5 ओवर बनाम वेस्टइंडीज, बेंगलुरु, 2026

3 ओवर बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2026

3.1 ओवर बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026

3.2 ओवर बनाम पाकिस्तान, निस्शिन, 2026

3.3 ओवर बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026

अभिषेक शर्मा बने सिक्सर किंग

अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने इस छक्के के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक 70 छक्के जड़ चुके हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 68 छक्के जड़े थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड

70 – अभिषेक शर्मा, 2026

68 – सूर्यकुमार यादव, 2022

55 – ईशान किशन, 2026

54 – अभिषेक शर्मा, 2025

48 – शिमरोन हेटमायर, 2026

बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक मुकाबला रद्द होने के साथ ही 5 मैच की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस सीरीज का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया था। दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने वापसी की। इंदौर में भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन हैदराबाद में एकबार फिर वेस्टइंडीज ने बराबरी कर ली।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article