Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम एक भीषण और बेहद दुखद हादसा हुआ। अचानक मची भगदड़ में 19 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों के लिए बड़े मुआवजे का ऐलान किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
12 लोग हिरासत में
कोलकाता के चोरबागान इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई मौतों के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में पूजा आयोजन समिति के कुछ सदस्य, वॉलंटियर्स और अन्य लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मुख्यमंत्री ने कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज की अध्यक्षता में 'फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी' गठित करने का अनुरोध किया है। इस जांच टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।
19 की मौत, 1 क्रिटिकल
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने देर रात अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया को हादसे का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना है। इसमें 19 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से 17 की मौत मौके पर ही हो गई थी। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 24 लोग खतरे से बाहर हैं जबकि 1 व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन रातभर मुस्तैदी से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवारों में से 13 परिजनों ने उनसे मुलाकात की है और सरकार पर अपना पूरा भरोसा जताया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री के रविवार के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 345 5678 भी जारी कर दिया गया है।
पीड़ित परिवारों को 25 लाख और सरकारी नौकरी का ऐलान
राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि और सरकारी नौकरी (ग्रुप-डी) दी जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी और उन्हें 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने भी इस संबंध में मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है, जिसे सौंप दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस आपदा से निपटने में लगी हैं और पीएम राहत कोष से भी सहायता की घोषणा की गई है। हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज की अध्यक्षता में 'फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी' गठित करने का अनुरोध किया है। इस जांच टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। कोलकाता पुलिस के एंटी-राउडी सेक्शन (ARS) ने मौके से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भीड़ प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति, चाहे वह पूजा समिति का सदस्य हो, होमगार्ड हो, पुलिसकर्मी हो या प्राइवेट सुरक्षा गार्ड, बख्शा नहीं जाएगा।
