बेंगलुरू: भारत के आतिशी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन साल 2026 में जारी है। ईशान किशन ने बेंगलुरू में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले में 10 गेंद में 30 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। अपनी 300 के स्ट्राइक रेट वाली पारी के दौरान ईशान किशन ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का अंतरराष्ट्रीय टी20 में बनाया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बैटर
ईशान किशन एक कैलेंडर ईयर में अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने साल 2026 में अबतक कुल 122 छक्के जड़े हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज था। साल 2021 में रिजवान ने 119 चौके जड़े थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट 109 चौके के साथ हैं। साल 2025 में उन्होंने 106 चौके जड़े थे। वहीं चौथे पायदान पर काबिज सूर्यकुमार यादव ने 106 चौके 2022 में जड़े थे। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम थे। उन्होंने साल 2021 में 99 चौके जड़े थे।
शानदार रहा है ईशान के लिए साल 2026
साल 2026 ईशान किशन के लिए व्यक्तिगत तौर पर बेहद खास रहा है। उन्होंने लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की और इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इस साल खेले 34 T20I मैच की 34 पारी में 3 बार नाबाद रहते हुए 37.35 के औसत और 172.06 के स्ट्राइक रेट से 1158 रन बनाए हैं। इसमें 122 चौके और 55 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक जड़े। 103 रन की पारी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
