क्रिकेट

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

चमारी अटपट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकि्स्तान को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जानिए कैसा रहा दूसरे सेमीफाइनल के पल पल का हाल?

Image

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ACC X)

दुबई: चमारी अटपट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकि्स्तान को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय से खिताबी भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 130 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 131 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने हर्षिता समरविक्रमा 36 और कविश दिलहारी 33(33) की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने चार विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल और उम्म-ए-हानी को एक-एक सफलता मिली।

52 रन पर पाकिस्तान ने गंवाए 4 विकेट

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली 2(8) रन बनाकर सुगंधिका कुमारी की गेंद पर कैच दे बैठीं। इसके बाद सवाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 29 रन तक पहुंचाया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर जुल्फिकार 24(16) रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में 6 ओवर में 2 विकेट पर 33 रन बना सकी पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान को तीसरा झटका आयशा जफर के रूप में सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। वो 7 रन बना सकीं। पाकिस्तानी टीम ने दसवें ओवर की पहली गेंद पर 50 रन पूरे किए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सदाफ शमस को प्रबोदा ने चलता कर दिया।

पाकिस्तान ने बनाए 5 विकेट पर 130 रन

52 रन पर पाकिस्तान ने 4 विकेट गंवा जिए थे। ऐसे में कप्तान फातिमा सना और गुल फिरोजा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 40 (38) रन की साझेदारी करके स्कोर को 92 रन तक पहुंचा दिया। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर फिरोजा को प्रबोदा ने कैच करा दिया। वो 21 रन बना सकीं। 92 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद कप्तान फातिमा सना आखिरी ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में नाबाद 47 रन की पारी खेली। वहीं तुबा हसन 12(10) रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। श्राीलंका के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चमुदि प्रबोदा और कप्तान चमारी अटपट्टू ने लिए। एक सफलता सुगंधिका कुमारी को मिली।

सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहला झटका कप्तान चमारी अटपट्टू के रूप में लगा। उन्होंने 5(6) रन बनाए। इसके बाद इमेशा दुलानी ने एक छोर संभालने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर लगातार दूसरा झटका लग गया। संजना काविंदी खाता खोले बगैर फातिमा सना का शिकार बनीं।

सेमीफाइनल में 4 विकेट से श्रीलंका ने दर्ज की जीत

1.3 ओवर में 5 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। हसीनी परेरा और इमेशा दुलानी ने स्कोर को 31 रन तक पहुंचाया। पॉवरप्ले के समाप्त होने से पहले श्रीलंका को तीसरा झटका हसीनी परेरा के रूप में लगा। वो 24(21) रन बनाकर उम्म ए हानि का शिकार बनी। उन्होंने 24(21) रन बनाए। पॉवरप्ले में श्रीलंका ने 33 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 100 रन तक ले गए। 17वें ओवर की पहली गेंद पर समरविक्रमा 36 रन बनाकर फातिमा सना का शिकार बनी। 100 रन पर श्रीलंका ने पुांच विकेट गंवा दिए थे। अंतिम 24 गेंद पर 31 रन श्रीलंका को बनाने थे। ऐसे में उसे छठा झटका 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। अंत में निलाक्षी सिल्वा और कौशिनी नुथंयांगना ने अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए टीम तो 18.4 ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी और फाइनल में श्रीलंका की एंट्री करा दी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article