क्रिकेट

WPL 2026 Schedule: 5 फरवरी को मिलेगा नया चैंपियन, यहां देखें WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

WPL 2026 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल आ गया है। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। ये सभी मुकाबले नवीं मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग शेड्यूल (साभार-WPL)

WPL 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लीग का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 के बीच खेला जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत नवी मुंबई में एक धमाकेदार ओपनर मैच से होगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 9 से 17 जनवरी तक चलने वाले नवी मुंबई लेग में कुल 11 मैच होंगे।

इसके बाद लीग वडोदरा शिफ्ट हो जाएगी, जहां प्लेऑफ सहित बाकी 11 मैच खेले जाएंगे। यहां पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (GG) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 2025 के फाइनलिस्ट, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस की टीम दोबारा भिड़ेगी। 1 फरवरी तक चलने वाले लीग मैच के बाद ब्रेक डे होगा।

wpl schedule

wpl schedule

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी, मंगलवार को खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में क्वालीफाई करेगी, जहां गुरुवार, 5 फ़रवरी को वडोदरा में उसका सामना एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा।

विमेंस प्रीमियर लीग का फुल शेड्यूल (WPL Schedule)

19 जनवरीशुक्रवारशाममुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनवी मुंबई
210 जनवरीशनिवारदोपहरयूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
310 जनवरीशनिवारशाममुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई
411 जनवरीरविवारशामदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
512 जनवरीसोमवारशामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्सनवी मुंबई
613 जनवरीमंगलवारशाममुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
714 जनवरीबुधवारशामयूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई
815 जनवरीगुरुवारशाममुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्सनवी मुंबई
916 जनवरीशुक्रवारशामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
1017 जनवरीशनिवारदोपहरयूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंसनवी मुंबई
1117 जनवरीशनिवारशामदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनवी मुंबई
1219 जनवरीसोमवारशामगुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा
1320 जनवरीमंगलवारशामदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
1422 जनवरीगुरुवारशामगुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
1524 जनवरीशनिवारशामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
1626 जनवरीसोमवारशामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
1727 जनवरीमंगलवारशामगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
1829 जनवरीगुरुवारशामयूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा
1930 जनवरीशुक्रवारशामगुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
201 फरवरीरविवारशामदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
213 फरवरीमंगलवारशामएलिमिनेटरवडोदरा
225 फरवरीगुरुवारशामफाइनलवडोदरा

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की सभी टीमें-

मुंबई इंडियंस: नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनम इस्माइल, गुनालन कुलकर्णी, निकोला कैरी, संस्कृति गुप्ता, राहिल फिरदौस, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सायका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, श्री चरणी, चिनेल हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, लिजेल ली, दीया यादव, ममता मदिवाला, नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोभाना आशा, सोफी एक्लेस्टोन, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगीरे, क्रांति गौड़, श्वेता सेहरावत, हरलीन देओल, क्लो ट्रायोन, सुमन मीणा, सिमरन शेख, जी त्रिशा, प्रतिका रावल।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह, यास्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर, कनिका आहूजा, तितास साधु, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डेनियल व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, कुमार प्रत्यूषा, दयालन हेमलता।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article