क्रिकेट

'Will You Marry Me' रोहित शर्मा के प्रपोजल से हक्का-बक्का रह गया फैन, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 12:39 PM IST

Rohit Sharma Will You Marry Me Comment: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हमेशा अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका ऐसा ही एक अंदाज विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर देखने को मिला जब उन्होंने अपने फैंस के सामने अनोखी डिमांड रख दी। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

रोहित शर्मा, कप्तान टीम इंडिया

Photo : Twitter

रोहित शर्मा फैंस के सात मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं चूकना चाहते हैं। पहले भी कई मौकों पर ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसने फैंस के सामने रोहित का मस्ती भरा अंदाज सामने लाया है। एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। दूसरे मैच में से पहले जब वह टीम से जुड़े तो इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एयरपोर्ट की है घटना

विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर जब एक फैंस रोहित के साथ अपनी सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तब यह मजेदार घटना सामने आई। पीछे से आ रहे रोहित शर्मा ने उस फैंस को एक गुलाब का फूल ऑफर किया और कहा ये लो आपके लिए इसके बाद फैंस ने उन्हें शुक्रिया कहा लेकिन इस वीडियो में रोहित की केवल आवाज आ रही है जिसमें वह अपने फैंस से पूछ रहे हैं कि Will you marry me?" रोहित के इस प्रपोजल से फैंस हक्का-बक्का रह गए। हालांकि, टाइम्सनाउ नवभारत सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो की पुष्ठि नहीं करता है।

टीम इंडिया को मिली करारी हार

दूसरे वनडे की बात करें तो टीम इंडिया को रोहित के वापस आने का कुछ खास फायदा नहीं हुआ। रोहित शर्मा की एंट्री से ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और पूरी टीम केवल 117 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने महज 11 ओवर में हासिल कर लिया और टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हारी थमा दी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 15 गेंद पर 13 रन की छोटी से पारी खेली। उन्हें मिचेल स्टार्क ने स्मिथ के हाथों कैच कराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article