क्रिकेट

MS धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, CSK के कप्तान ने दिया दो टूक जवाब

IPL 2026: इस सीजन चेन्नई के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि महेंद्र सिंह धोनी किस मैच में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, धोनी अंत तक खेलते नहीं दिखे। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी अगले सीजन खेलते दिखाई देंगे या नहीं।

Image

क्या धोनी अगले साल खेंलेगे (फोटो साभार- IPL)

IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह चेन्नई की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार रही। इस हार के साथ ही चेन्नई का IPL 2026 में सफर समाप्त हो गया। इससे पहले चेन्नई 2024, 2025 में भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। पिछले सीजन तो वह 10वें पायदान पर थी। इस सीजन चेन्नई के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि महेंद्र सिंह धोनी किस मैच में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, धोनी अंत तक खेलते नहीं दिखे। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी अगले सीजन खेलते दिखाई देंगे या नहीं।

धोनी अगले सीजन खेलेंगे या नहीं

धोनी के अगले सीजन खेलने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के मैच के बाद जवाब दिया है। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? इस पर रुतुराज ने जवाब देते हुए कहा 'आपको यह अगले साल ही पता चलेगा। मुझे भी यह अगले साल ही पता चलेगा। जाहिर है, हमारे लिए उनकी कमी बहुत ज्यादा खली है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो विरोधी टीम में खौफ पैदा कर सकते हैं, खासकर आखिरी ओवरों में जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं। वह सिर्फ क्रीज पर टिककर ही मैच का रुख और मोमेंटम पूरी तरह से बदल सकते हैं। इसलिए, वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कमी हमें इस सीज़न में बहुत ज्यादा खली। लेकिन, अगले सीजन के बारे में हम कुछ कह नहीं सकते, पर हमारे पास जो खिलाड़ी थे, उनसे हम बहुत खुश हैं और उन्हें इस साल जो अनुभव मिला, उससे भी हम बहुत खुश हैं।'

कप्तान का प्रदर्शन रहा खराब

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन खेले अपने 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 मुकाबले जीते। वहीं 8 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही चेन्नई 12 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर रही। IPL 2026 में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया। इस सीजन रुतुराज गायकवाड़ ने 14 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए मात्र 337 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत मात्र 28.08 रहा। इस सीजन गायकवाड़ ने 14 मैच खेलते हुए मात्र दो अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 74 रन रहा। गायकवाड़ ने इस सीजन में मात्र 29 चौके और 12 छक्के जड़े।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article