क्रिकेट

क्या न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे कोराना संक्रमित नसीम शाह?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:30 AM IST

Naseem Shah Covid Positive: क्या निमोनिया और कोरोना से झूझ रहे पाकिस्तानी टीम के युवा तेज गेंदबाद नसीम शाह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ विश्व कप से पहले जा पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में योजना बना ली है और उसपर काम करना भी शुरू कर दिया है।

Image

क्या न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे कोराना संक्रमित नसीम शाह?

लाहौर: शाहीन शाह अफरीदी की गैरमौजूदगी का अहसास पाकिस्तान को नहीं होने देते वाले युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तेज बुखार की शिकायत के बाद बुधवार को नसीम को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से भी बाहर हो गए।

गुरुवार शाम हो गई अस्पताल से छुट्टी

तबीयत में सुधार के बाद गुरुवार को ही नसीम शाह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और टीम होटल में अपने रूम में वापस आ गए। इसके बाद पीसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया है जिससे कि वो घर पर सही आराम कर सके। नसीम को शनिवार तक आइसोलेशन में रहना है। इसके बाद वो भी टीम के साथ न्यूजीलैंड यात्रा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। रविवार को वो भी टीम के साथ न्यूजीलैंड रवाना हो सकेंगे।

नसीम ने कहा, तेजी से हो रहा हूं ठीक

नसीम ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कहा, भगवान की कृपा से मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और तेजी से ठीक हो रहा हूं। दुआओं में मुझे जगह देने के लिए आपका शुक्रिया। भगवान हम सबको बताते हैं। दुआओं में याद रखिएगा। आप सभी से जल्दी मुलाकात होगी।

शाहीन की महसूस नहीं होने दी कमी

शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट से उबरने के बाद टीम में अबतक वापसी नहीं कर सके हैं। उनके लंदन जाने के बाद इलाज और चोट में सुधार के बारे में किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। नसीम अबतक खेले 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की 6 पारियों में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं। 7 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। माना जा रहा है कि वो शाहीन अफरीदी के साथ शुरुआती ओवरों में विरोधी टीम के खिलाफ कहर परपाएंगे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article