क्रिकेट

WI vs SA Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

WI vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs South Africa Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में सोमवार (24 जून 2024) को मेजबान टीम वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11।

Image

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  • एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम खेला जाएगा मुकाबला।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11।

WI vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs South Africa Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में आज (24 जून 2024) मेजबान वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम खेला जाएगा। यह मैच दक्षिण अफ्रीका से ज्यादा महत्वपूर्ण वेस्टइंडीज के लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 मुकाबले में विजयी रथ पर सवार है। टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की। टीम 4 अंक और 0.625 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम ने दो मैच खेले हैं और एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक और 1.814 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज को हर हाल में जीतना होगा।

WI vs SA हेड टू हेड

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में कुल 22 मैच खेले हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मुकाबलों का परिणाम निकला है। वेस्टइंडीज को 11 मुकाबलों में जीत मिली है और दक्षिण अफ्रीका को भी 11 मुकाबलों में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है। विंडीज ने 4 मुकाबले में और दक्षिण अफ्रीको सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमें 27 मई 2024 के बाद आमने-सामने होंगी।

वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत ज्यादा

टी20 फॉर्मेट के ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन गुगल के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत ज्यादा है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 51% है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 49% है।

WI vs SA T20 Match, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 24 जून 2024

समय: 6: 00 AM

मैदान: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन।

बल्लेबाज: डेविड मिलर।

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, रोस्टन चेज।

गेंदबाज: कागिसो रबाडा, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, एनरिक नोर्खिया, ओटनील बार्टमैन।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: क्विंटन डी कॉक।

उप-कप्तान: निकोलस पूरन।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Squads)

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, ओबेद मैककॉय, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article