क्रिकेट

WI vs IND: रहाणे बने सुपरमैन, शानदार कैच लपककर इस खिलाड़ी को भेजा वापस

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 23, 2023, 01:10 AM IST

WI vs IND 2nd Test 3rd Day: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज ने संभल कर बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचा दिया हैं। इस दौरान टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शानदार छलांग लगाकर कैच लपका, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

अजिंक्य रहाणे ने लपका शानदार कैच। (फाटो- जियो सिनेमा स्क्रीनशॉट)

WI vs IND 2nd Test 3rd Day: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ही शांत रहा, लेकिन दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने शानदार कैच लपका। यह कैच काफी कठिन था, लेकिन स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे ने यह कैच पकड़कर सबको चौंका दिया। अब उनका यह सुपरमैन वाला कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इशान से कैच छूटा और रहाणे ने लपका

जर्मेन ब्लैकवुड बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए। 87वें ओवर की तीसरी गेंद को जर्मेन ब्लैकवुड ने खेलना चाहा, लेकिन उनके बल्ले से गेंद लगी और विकेटकीपर इशान किशन के ग्लव्स में लगी और उनसे भी यह कैच छूट गया। लेकिन इस बीच स्लिप में फील्डिंग कर रहे अजिंक्य रहाणे ने उस गेंद को सुपरमैन बनकर लपक लिया।

रहणे ने विंडीज के खिलाफ बनाए कुल 11 रन

आईपीएल के 16वें सीजन में और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने दो टेस्ट मुकाबले में कुल 11 रन बनाए हैं। पहले टेस्ट की बात करें तो रहणे ने कुल 11 गेंदों का सामना किया और महज 3 रन बनाए थे। इसी तरह दूसरे टेस्ट में भी उनका बल्ला शांत देखने को मिला। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया, लेकिन 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article