क्रिकेट

Ashes 2023: लाबुशेन का शतक इंग्लैंड की जीत के प्रयास में बना रोड़ा, ऑस्ट्रेलियाई टीम बढ़त से बस इतने रन पीछे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 23, 2023, 12:26 AM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। मार्नस लाबुशेन की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल करने करीब पहुंच गई है।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज।

Photo : AP

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन के शतक ने इंग्लैंड टीम के प्लान पर पानी फेर दिया है। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की ने 113 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 5 विकेट पर 214 रन बना लिए थे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन मार्नस लाबुशेन ने शतक जड़कर टीम को संभाला और बढ़त के करीब पहुंचा दिया। मिचेल मार्श 31 रन और कैमरून ग्रीन 3 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। हालांकि, बारिश होने के कारण चौथे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ था।

लाबुशेन का 11वां टेस्ट शतक

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के लिए सही समय पर रन बनाए। उन्होंने 160 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। उन्होंने 64.16 की स्ट्राइक रेट से 173 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली। लाबुशेन का यह 11वां शतक है। यह शतक करीब छह महीने के बाद उनके बल्ले से निकला है।

लाबुशेन का यह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ लाबुशेन का बल्ला हमेशा चलता है। लाबुशेन इंग्लैंड के खिलाफ 2019 से अभी तक 13 टेस्ट मैचों के 24 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान लाबुशेन 50.40 की स्ट्राइक रेट से 994 रन बनाए हैं। वहीं, इस शतक से पहले की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ लाबुशेन का बल्ला 16 दिसंबर 2021 को जमकर चला था। इस दौरान लाबुशेन ने इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी।

मार्क वुड ने चटकाए सबसे ज्यादा तीन विकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में इंग्लैंड के छह खिलाड़ी गेंदबाजी करने उतरे। इस दौरान तीन खिलाड़ियों को सफलता मिली, जबकि तीन को खाली हाथ रहना पड़ा। मार्क वुड ने 2.45 की इकोनॉकी से 11 ओवर में महज 27 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिले। वहीं, अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मोइन अली को सफलता नहीं मिली है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article