क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (24 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, RCB vs GT T20 Match, गुजरात को पटखनी देकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 24 April, 2026, RCB vs GT, kal ka match kaun jeeta: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटन्स को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 24 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) RCB vs GT kal ka IPL Match kaun jeeta: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीजन के आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट अंतर से मात देकर पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन की शतकीय और शुभमन गिल की 32 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में विराट कोहली की 81 और देवदत्त पडिक्कल की 55 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। सातवें मैच में पांचवीं जीत के साथ बेंगलुरू की टीम अंक तालिका में 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने घर पर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता टॉस:

शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सुदर्शन और गिल ने दी शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने टीम को सधे हुए अंदाज में 5.3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। गुजरात ने पॉवरप्ले में 57 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। शुरुआत में गिल एंकर की भूमिका में थे। वहीं सुदर्शन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे।

साई सुदर्शन ने 33 गेंद में जड़ा अर्धशतक

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों टीम को 9.5 ओवर में 100 रन के पार ले गए। शतकीय साझेदारी में सुदर्शन ने 74 और गिल ने 22 रन का योगदान दिया। दोनों स्कोर को 128 रन तक ले गए। ये दोनों के बीच हुई आठवीं शतकीय साझेदारी थी। सुयश शर्मा ने गिल को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच करा दिया। गिल 32(24) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा।

सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक

शुभमन गिल के आउट होने के बाद सुदर्शन का साथ देने जोस बटलर आए। टी20 में अपना 500वां मैच खेल रहे बटलर ने तेजी से रन बनाने शुरु किए और गुजरात को 14.5 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद सुदर्शन ने अपना शतक 57 गेंद में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। लेकिन इसके बाद वो हेजलवुड की गेंद पर उनके ही हाथों लपके गए। 160 के स्कोर पर गुजरात को दूसरा झटका लगा।

गुजरात ने बनाए 3 विकेट पर 205 रन

सुदर्शन के आउट होने के बाद बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 177 रन तक ले गए। लेकिन बटलर 25(16) रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हेजलवुड के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा। अंत में वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन तक पहुंचा दिया। सुंदर 19(12) और होल्डर 23(10) रन बनाकर नाबाद रहे।

नहीं चला बैथेल का बल्ला, आरसीबी की खराब शुरुआत

जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने विराट कोहली और जैकब बैथल की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बैथल 14(10) रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर शाहरुख खान के हाथों लपके गए। बैथेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल उतरे। विराट और पडिक्कल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 5 ओवर में 50 रन के पार पहंचा दिया। बेंगलुरू ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे।

पडिक्कल ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

इसके बाद पडिक्कल और विराट ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 26 गेंद में पूरी कर ली और 9 ओवर में टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। पडिक्कल ने 20 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद विराट ने भी 30 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पचासा पूरा कर लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 47 गेंद में पूरी कर ली। साझेदारी में विराट ने 50 और पडिक्कल ने 53 रन का योगदान दिया।

विराट शतक से चूके

आरसीबी ने 13.3 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। आरसीबी जीत की ओर बढ़ाती दिखी। ऐसे में विराट कोहली 14वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए। विराट 81(44) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छ्क्के जड़े। विराट के आउट होने के बाद आरसीबी के विकेटों की झड़ी लग गई। देखते देखते जितेश शर्मा और रजत पाटीदार 173 रन तक पवेलियन लौट गए। जितेश 10 और पाटीदार 8 रन बना सके। 173 रन पर आरसीबी ने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंत में क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंद में 23 और टिम डेविड ने 10(9) रन बनाकर आरसीबी को 5 विकेट से जीत दिला दी।

मैन ऑफ द मैच:

विराट कोहली को उनकी 81 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article