क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (17 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs RR T20 Match, दिल्ली कैपिटल्स ने दी राजस्थान रॉयल्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 17 May, 2026, DC vs RR, kal ka match kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को घर पर खेले गए सीजन के आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से मात देकर उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका दिया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2026, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Who Won Yesterday IPL Match 17 May, 2026, DC vs RR, kal ka match kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को घर पर खेले गए सीजन के आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से मात देकर उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका दिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 194 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

इस मैच में हार के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं और वो अंक तालिका में खिसककर छठे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं लेकिन वो अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में उसे पहुंचाने के लिए नाकाफी है। राजस्थान रॉयल्स अगर अपने बाकी बचे दो मैच जीत लेती है तो उसके खाते में 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ के दरवाजे उसके लिए खुल जाएंगे। जानिए कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के पल पल का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही राजस्थान की शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में 19 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को लुंगी एनगिडी ने स्टार्क के हाथों कैच कराकर राजस्थान को पहला झटका दिया। जायसवाल 12(9) रन बना सके।

वैभव जायसवाल के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

जायसवाल के आउट होने के बाद राजस्थान की पारी को ध्रुव जुरेल के साथ धमाकेदार छक्के के साथ शुरुआत कर चुके वैभव सूर्यवंशी ने आगे बढ़ाया। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 4.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लअ अर्धशतकीय साझेदारी 23 गेंद में पूरी कर ली और राजस्थान को पॉवरप्ले में एक विकेट पर 75 रन तक पहुंचा दिया।

अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

वैभव और जुरेल की जोड़ी स्कोर को 89 रन तक ले गई। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर माधव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया और राजस्थान को दूसरा झटका दे दिया। सूर्यवंशी 21 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े।

पराग-जुरेल ने पहुंचाया 150 रन के पार

वैभव के आउट होने के बाद जुरेल को टीम में वापसी कर रहे कप्तान रियान पराग का साथ मिला। दोनों ने राजस्थान को 9.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 26 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में पराग ने 42 और जुरेल ने 5 रन का योगदान दिया। राजस्थान ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया।

पराग ने जड़ा आतिशी अर्धशतक, स्टार्क ने दिए तिहरे झटके

टीम को 150 रन के पार पहुंचाने के बाद रियान पराग ने अपना आतिशी कप्तानी अर्धशतक 23 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पराग 51(26) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टार्क ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए डेनोवन फरेरा को भी स्टार्क ने अक्षर के हाथों कैच करा दिया। फरेरा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने रवि सिंह को एलबीडब्लू करके ओवर में तीसरा और कुल छठा झटका राजस्थान को दे दिया।

जुरेल के अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने बनाए 193 रन

15 ओवर में 165 के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में शुभम दुबे और एक छोर थामे खड़े ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। शुभम दुबे को माधव तिवारी ने कैच करा दिया। वो 5(9) रन बना सके। वहीं स्टार्क ने दसुन शनाका को भी कैच कराकर पारी में चौथा विकेट झटका। इसके बाद 20वें ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को एनगिडी ने एलबीडब्लू कर दिया। वो 53(40) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े। अंत में राजस्थान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना सकी। आर्चर 2(2) और मिल्ने 2(2) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए। वहीं दो सफलता माधव तिवारी को मिली। 2 विकेट लुंगी एनगिडी की झोली में गया।

राहुल-पोरेल ने दिलाई दिल्ली को आतिशी शुरुआत

जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने तेजी से टीम को 3.6 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए थे। राहुल पोरेल ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 55 गेंद में पूरी हुई शतकीय साझेदारी में पोरेल ने 49 और राहुल ने 44 रन का योगदान दिया।

दोनों खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक, पूरी हुई शतकीय साझेदारी

शतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद पोरेल ने अपना अर्धशतक 29 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। वहीं केएल राहुल ने 34 गेंद में एक चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन ये साझेदारी और लंबी नहीं हो सकी। 11वें ओवर की पहली गेंद पर पोरेल को ब्रिजेश शर्मा ने फरेरा के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए साहिल परख को आर्चर ने विकेट के पीछ कैच करा दिया। साहिल 9(8) रन बना सके।

अक्षर पटेल ने कराई अंत में दिल्ली की नैय्या पार

साहिल के आउट होने के बाद राहुल भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 133 के स्कोर पर दसुन शनाका ने उन्हें बोल्ड करके दिल्ली को तीसरा झटका दिया। राहुल 56(42) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को आगे बढ़ाया। 15.5 ओवर में दिल्ली ने 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। ऐसे में स्टब्स आर्चर की गेंद पर जायसवाल के हाथों लपके गए। उन्होंने 4(6) रन बनाए। इसके बाद मिलर को भी 19वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रिजेश ने कैच करा दिया। 175 रन पर 5 विकेट दिल्ली ने गंवा दिए थे और जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। अंत में कप्तान पटेल ने धैर्य नहीं खोया और आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली को 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी और राजस्थान के प्लेऑफ के समीकरण बिगाड़ दिए। यह राजस्थान की छठी हार है।

प्लेयर ऑफ द मैच:

मिचेल स्टार्क को 40 रन देकर 4 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article