क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (11 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, CSK vs DC T20 Match, दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देकर चेन्नई ने आईपीएल 2026 में खोला जीत का खाता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026, CSK vs DC, kal ka match kaun jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन की आतिशी शतकीय पारी और जैमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से पटखनी देकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 11 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) CSK vs DC kal ka IPL Match kaun jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 19वें सीजन में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रन के अंतर से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत का सेहरा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के सिर पर सजा। सैमसन ने आईपीएल में अपना चौथा और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला शतक जड़ा। संजू की 56 गेंद में 115 और आयुष म्हात्रे ने 36 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके को 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 और केएल राहुल ने 41 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही सीएसके का चेपॉक में चल रहा लगातार छह मैच से हार का सिलसिला थम गया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस:

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

अच्छी रही सीएसके की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में दोनों ने टीम कोई झटका नहीं लगने दिया और टीम को 61 रन तक पहुंचा दिया।

फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे रुतुराज

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसंका के हाथों लपके गए। रुतुराज 15(18) रन बनाकर पवेलियन लौटे। रुतुराज एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सीएसके को पहला झटका 62 के स्कोर पर लगा।

आयुष और सैमसन ने पहुंचाया 100 रन के पार

रुतुराज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आयुष म्हात्रे उतरे। एक छोर थामे खड़े संजू सैमसन ने इसके बाद अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 26 गेंद में 9 चौके की मदद से अपना सीएसके के लिए पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद सीएसके ने 10.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। सैमसन और म्हात्रे ने दिल्ली के गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और दूसरे विकेट के लिए 32 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इस साझेदारी में सैमसन ने 25 और म्हात्रे ने 24 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर चेन्नई को 13 ओवर में एक विकेट पर 130 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

संजू ने जड़ा चेन्नई के लिए पहला शतक, आयुष ने जड़ा अर्धशतक

स्ट्रैटजिक टाइम आउट के समाप्त होने के बाद आयुष ने आईपीएल 2026 में अपना पहला अर्धशतक 27 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। दोनों ने चेन्नई को 14.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया और दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। संजू सैमसन एक छोर संभाले रहे और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला शतक 52 गेंद में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। इसके बाद आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट हो गए। उन्होंने 59(36) रन की पारी खेली। इस दौरान आयुष ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े।

सीएसके ने बनाए 2 विकेट पर 212 रन

म्हात्रे के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने शिवम दुबे आए। शतकवीर संजू एक छोर थामे खड़े रहे दूसरे छोर से शिवम ने हल्ला बोल दिया। दोनों टीम को 19.1 ओवर में 200 रन के पार पहुंचाने में सफल रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन 56 गेंद में 115 और शिवम दुबे 10 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए एकलौता विकेट कप्तान अक्षर पटेल ने हासिल किया।

तीन गेंद के अंतराल में पवेलियन लौटे राहुल और निसंका

जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निशंका की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने दिल्ली को 3.5 ओवर में ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पहले विकेट के लिए हुई 25 गेंद में 50 रन की साझेदारी में निसंका ने 31 और राहुल ने 18 रन का योगदान दिया। लेकिन ये साझेदारी पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर टूट गई। खलील अहमद ने केएल राहुल को जैमी ओवरटन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। राहुल 18(10) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके दो गेंद बाद पथुम निसंका को अंशुल कंबोज ने ब्रेविस के हाथों कैच करा दिया। निसंका 41(24) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े। पॉवरप्ले का अंत दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट पर 66 रन के साथ किया।

नहीं चला अक्षर और रिजवी का बल्ला

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद समीर रिज़वी और कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभालने की कोशिश की लेकिन अक्षर सातवें ओवर की पहली गेंद पर गुरजनप्रीत सिंह की गेंद पर सरफराज खान के हाथों लपके गए। वो एक रन बना सके। अक्षर पटेल के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी का मोर्चा रिजवी और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों स्कोर को 76 रन तक ले गए। लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रिज़वी 6 रन बनाकर ओवरटन की गेंद पर ब्रेविस के हाथों लपके गए।

दिल्ली ने 76 रन पर गंवाए 4 विकेट

76 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम बैकफुट पर नजर आने लगी। ऐसे में मिलर और स्टब्स ने पारी को संभाला। दोनों दिल्ली को 10.5 ओवर में 100 रन के पार ले जाने में सफल रहे। 121 के स्कोर पर दोनों की साझेदारी टूट गई। मिलर 17(14) रन बनाकर ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

स्टब्स और आशुतोष ने पहुंचाया 100 रन के पार

121 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ट्रिस्टन स्टब्स एक छोर संभाल हुए थे। ऐसे में उन्हें इम्पैक्ट सब आशुतोष शर्मा का साथ मिला। दोनों टीम को 150 रन के करीब ले गए। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नूर अहमद ने आशुतोष शर्मा को कंबोज के हाथों कैच करा दिया। आशुतोष 19(10) रन बनाकर पवेलियन लौटे। आशुतोष के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए आकिब नबी 4(2) रन बनाकर ओवरटन की गेंद पर अकील हुसैन के हाथों लपके गए। 154 के स्कोर पर सातवां झटका दिल्ली को लगा।

अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे स्टब्स

ऐसे में बढ़त दबाव के बीच ट्रिस्टन स्टब्स ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक 2 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा करने के बाद ओवरटन की गेंद पर नूर अहमद के हाथों कैच दे बैठे। स्टब्स ने 60(38) रन बनाए। 183 के स्कोर पर दिल्ली को आठवां झटका लगा। स्टब्स के आउट होने के बाद दिल्ली को जीत के लिए 9 गेंद में 28 रन बनाने थे। ऐसे में कुलदीप यादव कंबोज की गेंद पर 4(7) रन बनाकर कंबोज का शिकार बने। अंत में लुगी नगिडी और टी नटराजन की जोड़ी दिल्ली को जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी और 20 ओवर में 189 रन पर ढेर हो। चेन्नई ने 23 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया और सीजन में पहली जीत दर्ज की। चेन्नई की यह घर पर 6 मैच बाद पहली जीत है। चेन्नई के लिए जैमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं अंशुल कंबोज के खाते में 3 विकेट गए। एक-एक सफलता गुजरापनीत सिंह, खलील अहमद और नूर अहमद को मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच:

56 गेंद में 115 रन की आतिशी शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article