क्रिकेट

kal ka Match kaun Jeeta(13 February,2026),T20 World Cup 2026, ZIM vs AUS, UAE vs CAN, USA vs NED: जिंबाब्वे, यूएई और अमेरिका ने जीते अपने मुकाबले, जानिए कैसा रहा तीनों मैच का हाल

kal ka Match kaun Jita, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में शुकवार(13 फरवरी,2026) को तीन मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला जिंबाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में, दूसरा यूएई और कनाडा के बीच नई दिल्ली में और तीसरा अमेरिका और नीदरलैंड के बीच चेन्नई में खेला गया। जानिए जानिए कल खेले गए इन तीन मुकाबलों में किस-किस को मिली जीत?

Image

टी20 विश्व कप 2026 कल का मैच कौन जीता

kal ka Match kaun Jita, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में शुकवार(13 फरवरी,2026) को तीन मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला जिंबाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में, दूसरा यूएई और कनाडा के बीच नई दिल्ली में और तीसरा अमेरिका और नीदरलैंड के बीच चेन्नई में खेला गया। जानिए जानिए कल खेले गए इन तीन मुकाबलों में किस-किस को मिली जीत?

जिंबाब्वे ने किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर( AUS vs ZIM Match Result)

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी तथा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी की मदद से जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पूर्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद दो विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। मुजरबानी ने 17 रन देकर चार और इवांस ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल मैट रेनशॉ ही संघर्ष कर पाए। उन्होंने 44 गेंद पर 65 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल हैं। जिम्बाब्वे ने इससे पहले 2007 के टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। जिंबाब्व और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही बार बाजी जिंबाब्वे के हाथ लगी है। ऑस्ट्रेलिया के इस हार से समीकरण बिगड़ गए हैं जबकि जिम्बाब्वे लगातार दूसरी जीत से चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रन से रौंदा(USA vs NED Match Result)

दिन के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अमेरिका ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। साईतेजा मुक्कमल्ला (79 रन) के अर्धशतक और शुभम रंजने की नाबाद 48 रन की पारी की मदद से अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। इसक बाद बांए हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह के चार और तेज गेंदबाज शैडली वॉन शाल्कविक के तीन विकेट की बदौलत नीदरलैंड को 15.5 ओवर में 103 रन पर समेटकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मोहम्मद मोहसिन ने भी दो विकेट हासिल किए। नीदरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह अमेरिका की पहली जीत है। 21 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले हरमीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यूएई ने कनाडा को दी पांच विकेट से मात (UAE vs CAN Match Result)

जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट के बाद आर्यांश शर्मा (53 गेंद में नाबाद 74) और शोएब खान (29 गेंद में 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में कनाडा को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच झटके जिससे कनाडा की पारी सात विकेट पर 150 रन पर रुक गयी। यूएई ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 154 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। यह दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप के दो मैचों में यूएई की दूसरी जीत है। आर्यांश ने 53 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये जबकि शोएब ने 29 गेंद की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव हावी नहीं होने दिया। दोनों की साझेदारी उस समय शुरू हुई जब टीम 13वें ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा कर मुश्किल में थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article