क्रिकेट

Who Won Yesterday IPL Match(18 April,2024) : कल का मैच कौन जीता? PBKS vs MI, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2024, 01:28 AM IST

pUN, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मेजबान पंजाब किंग्स को मात दी। जानिए कैसा रहा मैच का रोमांच?

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मिली 9 रन से हार
  • जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया पंजाब
  • आशुतोष शर्मा ने खेली 28 गेंद पर 61 रन की आतिशी पारी

PBKS vs MI, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के गुरुवार को खेले गए 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवर में सूर्यकुमार यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन बनाकर ढेर हो गई और 9 रन के अंतर से मुकाबला गंवा दिया। आशुतोष शर्मा जब तक मैदान पर थे पंजाब की जीत की उम्मीदें बरकरार थीं।

पंजाब किंग्स ने जीत टॉस:

पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही मुंबई की शुरुआत:

मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए दो विकेट में 18 रन जोड़े। लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाडा की गेंद पर हरप्रीत बरार ने इशान का कैच लपक लिया। इशान 8(8) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सूर्या ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

इशान किशन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर टीम को 54 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली।

रोहित नहीं जड़ पाए अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने पिच पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। उन्होंने 34 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। लेकिन दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी हो चुकी थी। ऐसे में 99 के स्कोर पर रोहित शर्मा 36(25) रन बनाकर सैम कुरेन की गेंद पर हरप्रीत बरार की गेंद पर लपके गए।

सूर्या ने खेली 78 रन की पारी

रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा सू्र्या का साथ देने उतरे। दोनों ने 11.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 16 ओवर में 148 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऐसे में सैम कुरेन ने सूर्या को प्वाइंट पर प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। सूर्या ने 78(53) रन की पारी खेली।

हार्दिक पांड्या का नहीं चला बल्ला

सूर्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या भी जल्दी पवेलियन लौट गए। हर्षल पटेल ने उन्हें हरप्रीत के हाथों कैच कराया। हार्दिक 10 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए टिम डेविड भी तेजी से बल्लेबाजी करने की कोशिश में हर्षल पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। टिम डेविड ने 7 गेंद में 14 रन बनाए।

तिलक वर्मा रहे 34 रन बनाकर नाबाद

तिलक वर्मा एक छोर संभाले रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। रोमारियो शेफर्ड 1 रन बनाकर हर्षल का शिकार बने। पारी की अंतिम गेंद पर मोहम्मद नबी खाता खोले बगैर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंत में तिलक वर्मा 18 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। हर्षल पटेल पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं सैम कुरेन ने 41 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

खराब रही पंजाब किंग्स की शुरुआत

जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरी ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। काइल कोएत्जे ने उन्हें विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों लपकवा दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए रिली रूसो को बुमराह ने बोल्ड करके दूसरी सफलता मुंबई को दिलाई। रूसो 1(3) रन बना सके। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने कप्तान सैम कुरेन को विकेट के पीछे कैच करा दिया। कुरेन 6(7) रन बना सके।

14 रन पर पंजाब ने गंवाए 4 विकेट

2 ओवर में पंजाब का स्कोर 14 रन पर 3 विकेट हो गया। पंजाब के विकेट गिरने का सिलसिला तीसरे ओवर में नहीं थमा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन का कैच फॉलो थ्रू में कोएत्जे ने लपक लिया। पंजाब का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 14 रन हो गया और टीम बैकफुट में नजर आने लगी।

हरप्रीत-शशांक ने संभाली पारी

ऐसे में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए हरप्रीत सिंह और शशांक सिंह ने पारी को संभाला। दोनों ने स्कोर को 49 रन तक पुहंचाया। लेकिन सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हरप्रीत श्रेयस गोपाल की गेंद पर फॉलो थ्रू में लपके गए। हरप्रीत 13 रन बना सके। पंजाब के पांच विकेट गंवाने के बाद शशांक एक छोर संभाले रहे। थोड़ी देर उनका साथ जीतेश शर्मा ने दिया। लेकिन वो 9 रन बनाकर जीतेश आकाश मढ़वाल की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 9(9) रन बनाए।

शशांक-आशुतोष ने पहुंचाया 100 रन के पार

77 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद एक बार फिर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की जोड़ी ने टीम को संभाला और 10.5 ओवर में 100 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। बुमराह ने शशांक को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। शशांक ने 41(25) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े।

आशुतोष शर्मा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

शशांक के आउट होने के बाद भी आशुतोष शर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने हरप्रीत बरार के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना पहला अर्धशतक 23 गेंद पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से जड़ दिया और टीम को 15.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। दूसरे छोर से आशुतोष को हरप्रीत बरार का साथ मिला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 25 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। लेकिन आशुतोष शर्मा 28 गेंद में 71 रन बनाकर 18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे और यहीं पर मैच पंजाब के हाथों से फिसल गया। आशुतोष ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े।

आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन नहीं बना पाया पंजाब

आशुतोष के आउट होने के बाद हरप्रीत बरार भी 21(20) रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर पांड्या की गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों लपके गए। अंत में बल्लेबाजी करने आए कगीसो रबाडा ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए पंजाब को 12 रन बनाने थे। पहली गेंद व्हाइड हुई। लेकिन इसके बाद पहली ही गेंद पर 2 रन लेने की कोशिश में रबाडा रन आउट हो गए और मुंबई ने 9 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

बुमराह बने मैन ऑफ द मैच:

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article