क्रिकेट

RR vs RCB IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: राजस्थान टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला

RR vs RCB IPL 2026 Toss LIVE, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Timing Today Match (राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता।

आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें जब, आमने-सामने होंगी तो रोमांच की सारी हदें पार होंगी। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। 8 बजे हुए टॉस में राजस्थान ने टॉस जीता। टॉस होते ही बारिश ने फिर दस्तक दे दी।

राजस्थान ने जहां तीन मुकाबले जीते हैं तो आरसीबी ने दो मुकाबले जीते हैं। राजस्थान जीत का चौका लगाने तो आरसीबी जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी। दोनों टीमें एक दूसरे का विजयरथ रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच (RR vs RCB Match Timing)

राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते देरी हुई।

कितने बजे होगा राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस (RR vs RCB Match Toss Timing)

राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होना था लेकिन बारिश के चलते देर हुई। 8 बजे हुए टॉस में राजस्थान ने जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

हेड टू हेड

राजस्थान और बेंगलुरु के मैच के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 33 मैच हुए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 14 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दो मैचों का नतीजा नहीं निकला है। वैसे भी आरसीबी इस सीजन बेहतरीन लय में नजर आ रही है। वहीं, यंग कप्तान के अंडर राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्श किया है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article