Mohd Zeeshan Ayyub on Eetha Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' (Eetha) को देखने के लिए हर कोई बेताब है। इस मूवी का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। इस मूवी में श्रद्धा कपूर को मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती दिखाई देंगी। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohd Zeeshan Ayyub) को अहम रोल में देखा जाएगा। हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में जीशान अय्यूब ने फिल्म की कहानी और अपने किरदार को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान का फूटा गुस्सा, Love Gill से हुई गंदी लड़ाई; चिल्लाते हुए बोले- 'चापलूस है तू...')
जानिए मोहम्मद जीशान अय्यूब ने 'ईठा' को क्यों कहा हां?
जूम के साथ बात करते हुए मोहम्मद जीशान अय्यूब ने बताया कि फिल्म की अच्छी कहानी की वजह से उन्होंने इस मूवी को करने का मन बनाया। अभिनेता के मुताबिक आजकल ऐसी फिल्मों की कमी महसूस होती है, जिनमें रिश्तों की गहराई, भावनाएं और मुश्किल परिस्थितियों से जूझते हुए इंसान की कहानी को खूबसूरती से दिखाया जाए। जीशान का मानना है कि कई बार फिल्मों में मुख्य किरदार को इस तरह पेश किया जाता है कि वह परिस्थितियों के कारण नकारात्मक या टॉक्सिक बन जाता है।
'ईठा' एक ऐसी कहानी है, जिसमें एक इंसान के स्ट्रगल की कहानी के अलावा संवेदनशीलता और भावनाएं दिखाई देंगी। जीशान ने इस मूवी की कहानी को दिल छू लेने वाली बताया। उनके अनुसार यह फिल्म दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने के साथ-साथ इमोशनल भी कर देगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King Teaser: इस दिन रिलीज होगा Shah Rukh Khan स्टारर का टीजर, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)
अपने किरदार को लेकर जीशान ने कही ये बात
इस मूवी में अपने रोल के बारे में बात करते हुए जीशान अय्यूब ने कहा कि उनका रोल काफी इमोशनल करने वाला है। उन्होंने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्ममेकिंग शैली की भी तारीफ की और इसे पुराने दौर के इमोशनल ड्रामा जैसा अनुभव बताया। जीशान को खुशी है कि उन्हें इस तरह का महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला। जीशान ने यहां तक कहा कि इस तरह के रोल अक्सर बड़े-बड़े कलाकारों को दिए जाते हैं। यही वजह है कि वह ईठा का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।
