बॉक्स ऑफिस

Box Office पर Rajinikanth का तूफान, धुरंधर को पछाड़ सकती है Jailer 2

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की पहले दिन की कमाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Image

जेलर 2 का तूफान (pic credit-jailer 2 movie)

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाने लगी है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। दुनियाभर में टिकटों की बिक्री के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Aneet Padda के बर्थडे को अहान पांडे ने बनाया सुपर स्पेशल, लिखा-' तुम जिसे भी छूती हो...')

एडवांस बुकिंग में ‘जेलर 2’ का जलवा

भारत में ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जबकि कुछ विदेशी बाजारों में टिकटों की बिक्री एक दिन पहले ही शुरू हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अक्टूबर की सुबह तक फिल्म की ओपनिंग वीकेंड की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 80 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। हालांकि, फिल्म के हिंदी डब को अब तक खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। रिलीज से एक दिन पहले ‘जेलर 2’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 27 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई होने की खबर है। यह रजनीकांत की फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग बताई जा रही है। इस मामले में उनकी फिल्म ‘कुली’ सबसे आगे है, जिसने एडवांस बुकिंग से करीब 46 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड से जुड़े जानकारों को उम्मीद है कि ‘जेलर 2’ पहले दिन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग डे ग्रॉस कमाई 50 करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2023 में रिलीज हुई पहली ‘जेलर’ की 48 करोड़ रुपये नेट ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है।

विदेशी जमीन पर भी शानदार प्रदर्शन

विदेशों में भी ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग अच्छी बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की विदेशी बाजारों में प्री-सेल्स 30 लाख डॉलर यानी करीब 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म विदेशी बाजारों में पहले दिन 7 से 8 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर सकती है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो ‘जेलर 2’ दुनियाभर में पहले दिन 125 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि आंकड़ा 140 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है। अगर ‘जेलर 2’ दुनियाभर में पहले दिन 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करती है, तो यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है। अगर फिल्म 140 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल करती है, तो यह यश की ‘टॉक्सिक’ शाहरुख खान की ‘जवान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’के ओपनिंग आंकड़ों से भी आगे निकल सकती है। हालांकि, इस साल भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम बताया गया है, जिसने 203 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कल फिल्म टोटल कितना कमाती है?

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article