क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु: राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया।

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु: जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में आज एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी की टीम उतरी।

Image

संजू सैमसन और फाफ डु प्लेसिस। (फोटो- IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में हर दिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिला रहा है। टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स और मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम का आमना-सामना हुआ। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। होम ग्राउंड होने के कारण इस मैदान पर राजस्थान का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन आरसीबी के खिलाड़ी हार को रोकने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान पर आए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 जीत और 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि आरसीबी की टीम एक जीत और 2 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है।

Live IPL Score RR vs RCB: कोहली ने लगाया 39 गेंदों पर अर्धशतक

कोहली ने 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और छक्का लगाकर उन्होंने इस सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान कोहली ने 3 छक्के और 4 चौके लगाए। आरसीबी ने 11 ओवर में 97 रन बना लिए हैं। कोहली 53 तो डुप्लेसिस 37 रन बनाकर नाबाद हैं।

जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

RCB vs RR Toss Time: 7PM

RCB vs RR Toss venue: Sawai Mansingh Stadium - Cricket Ground in Jaipur, India

RR vs RCB Toss Win Today: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।

रॉयल्स चैलेंजर्स बेंग्लुरु प्लेइंग-11 (Royal Challengers Bengaluru Playing-11)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squad)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

रॉयल्स चैलेंजर्स बेंग्लुरु का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squad)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें